खबर
Top News

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां: इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 4:00 pm
शेयर करें:
रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अनंत चतुर्दशी चल समारोह में इंदौर की गौरवशाली परंपरा के दर्शन हुए। रातभर जोश और उल्लास के साथ चल समारोह में निकली नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया।

जिला प्रशासन द्वारा गठित झांकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों द्वारा पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से श्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन किया गया। झांकी में राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

इसी तरह अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरु व्यायामशाला को प्रथम स्थान मिला। वहीं महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला को दिया गया।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने चल समारोह सुचारू रूप से संपन्न होने पर नागरिकों, व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, झांकी आयोजकों और अखाड़ों के सदस्यों तथा मीडियाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप परंपरागत खेलों और सांस्कृतिक तथा धार्मिक उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

झांकी निर्णायक समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रथम पुरस्कार राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध झांकी को मिला। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार मालवा मिल की मछली जल की रानी और हुकुमचंद मिल की भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस के वध की झांकी को मिला।

तृतीय पुरस्कार कल्याण मिल की भारतीय नारी की शक्ति, सामर्थ्य और योगदान और स्वदेशी मिल की मां जगदंबा द्वारा शुंभ और निशुंभ नामक राक्षसों का वध वाली झांकी को मिला। विशेष पुरस्कार होप टेक्सटाइल मिल की भगवान शिव की बरात झांकी को मिला।

इस वर्ष भी परंपरा के निर्वहन में दिए जा रहे मिलों के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर पुरस्कार चयन में केवल मिलों की झांकियों को ही शामिल किया गया था।

अखाड़ों के करतबों ने जीता दिल...चल समारोह में अखाड़ों तथा व्यायाम शालाओं के युवाओं द्वारा हैरत अंगेज प्रदर्शन तथा करतब दिखाए गए। शस्त्र कला की विधा को अखाड़ों तथा व्यायाम शालाओं के कलाकारों ने इतनी विविधताओं तथा बारीकियों के साथ प्रस्तुत किया कि दर्शक देखते रह गए।

निर्णायक समिति ने इस बार दो विधाओं गतका फरी तथा दो हाथ की बनेठी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए अखाड़ों का चयन किया। अखाड़ा निर्णायक समिति द्वारा इन प्रस्तुतियों की उत्कृष्टता के आधार पर निम्नानुसार निर्णय अनुशंसित किए गए हैं।

गतका फरी वर्ग
प्रथम-चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला

द्वितीय- ब्रजलाल गुरू व्यायामशाला शंकरगंज

तृतीय-महावीर व्यायामशाला

विशेष-छोगालाल उस्ताद व्यायाम शाला तथा

महावर कोली समाज व्यायामशाला महावर नगर

दो हाथ की बनेठी वर्ग
प्रथम-श्री बिंदागुरु व्यायामशाला

द्वितीय-सार्वजनिक रविदास व्यायामशाला

तृतीय -बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला, नादिया नगर

विशेष - दिवंगत प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला तथा सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला

महिला वर्ग
प्रथम -श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला

द्वितीय-श्री दास हनुमान व्यायामशाला दास बगीची

तृतीय- पंचमुखी गुरु अखाड़ा हवा बंगला

बालक वर्ग
प्रथम- वीर राजपूत (श्री लोधी पंच व्यायामशाला)

द्वितीय- भूमिक यादव (मार्तण्डराव व्यायामशाला)

तृतीय-शिवांश कलोनिया (गाजी गुरु व्यायामशाला)

विशेष -उदय बौरासी (वीर बजरंग दल व्यायामशाला भागीरथपुरा)

बालिका वर्ग
प्रथम -राशि कुलपारे (धानुक समाज शस्त्रकला महू नाका)

द्वितीय - परिधि धीमान (गुरूदास व्यायामशाला जिंसी)

तृतीय - नंदनी संदीप यादव (सार्वजनिक श्री मस्त बजरंग मंदिर)

नकद पुरस्कारों की घोषणा
कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से अखाड़ों की सभी श्रेणियों में नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। उन्होंने गतका फरी और दोनों हाथ की बनेठी श्रेणी में प्रत्येक के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए तथा 10 -10 हजार रुपए के विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए का दिया जाएगा। बालक तथा बालिका वर्ग के सभी चयनित कलाकारों को दस-दस हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

झांकी मार्ग पर शराब दुकान खुली रहने से उठे सवाल, महिला सुरक्षा को लेकर निर्णय की मांग
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकली पारंपरिक झांकियों के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच बड़ा विरोधाभास देखने को मिला। एक तरफ पुलिस प्रशासन शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखने का दावा कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ झांकी मार्ग स्थित जेल रोड चिकमगलूर चौराहे पर देशी-विदेशी शराब की दुकान देर रात तक खुली रही।

झांकी दर्शन के लिए मार्ग पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी सबसे अधिक थी। शराब दुकान खुली होने के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडराता दिखा।

इस स्थिति को लेकर झांकी देखने आई जनता में भारी आक्रोश और चर्चा का माहौल रहा। नागरिकों का कहना है कि पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह एवं कलेक्टर शिवम वर्मा को आगामी वर्षों में अनंत चतुर्दशी पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

जनता ने मांग की है कि भविष्य में झांकी मार्ग पर स्थित सभी शराब दुकानों को पर्व के दौरान पूर्णतः बंद रखने की आधिकारिक घोषणा की जाए, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

संबंधित समाचार

हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

2 minutes ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

4 minutes ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

10 minutes ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

13 minutes ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

20 minutes ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

24 minutes ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

28 minutes ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

31 minutes ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

32 minutes ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 1 hour ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 1 hour ago
पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

about 1 hour ago
ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

about 1 hour ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

about 1 hour ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

about 2 hours ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 2 hours ago
महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप
Top News

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!