होली से पहले पुलिस को बड़ी सौगात: सीएसआर के तहत मिले 370 से ज्यादा सुरक्षा उपकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली पर्व से पहले शहर की कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से माइलन लेबोरेटरीज लिमिटेड (ए वायट्रिस कंपनी) ने पुलिस कमिश्नरेट इंदौर को महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत यह योगदान दिया है, जिससे त्योहार के दौरान पुलिस की कार्यक्षमता और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी द्वारा कुल 125 बैरिकेड स्टॉपर, 25 ब्रीथ एनालाइज़र मशीन, 20 बॉडी वॉर्न कैमरे, 200 सिग्नल लाइट और 200 ट्रैफिक जैकेट पुलिस विभाग को सौंपे गए। इन उपकरणों का उपयोग विशेष रूप से होली के दौरान यातायात नियंत्रण, नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई और भीड़ प्रबंधन में किया जाएगा।
ब्रीथ एनालाइज़र मशीनों से ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में त्वरित जांच संभव होगी, वहीं बॉडी वॉर्न कैमरों से पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। बैरिकेड स्टॉपर और सिग्नल लाइट ट्रैफिक डायवर्जन व संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी नियंत्रण में सहायक साबित होंगे।
ट्रैफिक जैकेट से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की दृश्यता बढ़ेगी, जिससे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस दौरान कार्यक्रम में एडिशनल सीपी राजेश कुमार सिंह, डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक, एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह, एसीपी पराग सैनी, लसूड़िया टीआई तारेश सोनी सहित कंपनी की मैनेजमेंट टीम मौजूद रही।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!