9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: एक साथ आई कॉल से मचा हड़कंप; पुलिस बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शहर के 9 प्रमुख स्कूलों को बम धमाके की चेतावनी मिली। सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच मिली इन धमकियों के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
स्कूल परिसरों को खाली कराया
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
एक ही समय पर आईं धमकियां
बताया जा रहा है कि सभी स्कूलों को लगभग एक ही समय पर धमकी भरी कॉल और ईमेल प्राप्त हुए, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। फिलहाल कॉल और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।
इन स्कूलों को मिली धमकी
धमकी पाने वाले स्कूलों में दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के केम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, सीएम श्री स्कूल और बाल भारती स्कूल, सादिक नगर का इंडियन स्कूल, आईएनए स्थित डीटीए स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल शामिल हैं। सभी परिसरों में एहतियाती सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं।
ईमेल में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में उकसावे और कट्टरपंथी नारे लिखे गए थे। संदेश में “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” और “अफजल गुरु की याद में” जैसे शब्दों का उल्लेख था।
ईमेल में 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे धमाका होने का दावा किया गया और भेजने वाले ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जोड़ने की बात कही।
हालांकि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जाती है, लेकिन लोगों से अपील की जाती है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
जनवरी से फरवरी 2026 के बीच दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला सामने आया है। 7 फरवरी को एक साथ भेजे गए ईमेल के बाद 50 से ज्यादा स्कूलों को खाली कराया गया था, जिसे बाद में गृह मंत्रालय ने फर्जी करार दिया था।
इससे पहले 28 और 29 जनवरी को भी सरदार पटेल विद्यालय, लॉरेटो कॉन्वेंट और डॉन बॉस्को सहित पांच स्कूलों को धमकियां मिली थीं, लेकिन जांच के बाद सभी जगहों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!