9 साल की बच्ची से रेप की कोशिश: चिल्लाने पर बोरी में भरकर मोगरी से पीटा; हुई मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला कृत्य हुआ है। दरअसल, दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने पर पड़ोस के एक शख्स ने 9 साल की एक मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी।
रविवार को हुई इस वारदात के बाद बच्ची को गंभीर हालत में रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
नानी के घर आई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी स्कूल की छुट्टी के चलते अपनी दो बड़ी बहनों के साथ खाचरोद स्थित नानी के घर आई थी। रविवार दोपहर जब नानी और बड़ी बहनें छत पर थीं, तब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
बेहोशी की हालत में उठाकर लाया आरोपी
काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिवार उसे ढूंढने लगा। शाम लगभग 5:45 बजे, पड़ोसी रियाज खान बच्ची को अपने घर के अंदर से बेहोशी की हालत में उठाकर लाया। उसने झूठ बोला कि बच्ची छत से गिर गई है, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
डॉक्टर की रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज
परिजन खून से लथपथ बच्ची को लेकर तुरंत खाचरोद अस्पताल पहुँचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो सबसे महत्वपूर्ण खुलासा डॉक्टर की रिपोर्ट से हुआ।
खाचरोद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे के अनुसार, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्ची के शरीर पर ऊपर से गिरने के नहीं, बल्कि किसी कठोर चीज से पीटने के निशान हैं। पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को रियाज खान के घर भेजा और सबूत जुटाए।
सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म
सबूत मिलने के बाद, जब पुलिस ने आरोपी रियाज खान से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।रियाज ने बताया कि जब बच्ची घर में अकेली आई, तो उसने उसे अकेला पाकर गलत हरकत करने की कोशिश की।
बच्ची के जोर से चिल्लाने और हाथ-पैर पटकने पर वह घबरा गया। गुस्से में आकर रियाज ने बच्ची को धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।
मोगरी से लगातार वार किए
इसके बाद, हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए रियाज ने उसे एक बोरी में बंद किया और मोगरी से लगातार वार किए। वह बच्ची को मरा हुआ समझकर घर से बाहर निकल गया।
जब वह कुछ देर बाद लौटा और देखा कि बच्ची की साँस चल रही है, तो उसने उसे उठाकर नानी के पास पहुँचा दिया और छत से गिरने की मनगढ़ंत कहानी सुना दी। पुलिस ने आरोपी रियाज खान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!