8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: बहला-फुसलाकर ले गए आरोपी; शराब पिलाकर किया रेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात को दो आरोपियों ने अंजाम दिया। यह घटना समान थाना क्षेत्र की है।
19 फरवरी की रात से थी लापता
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 19 फरवरी की रात करीब 9 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 20 फरवरी की सुबह छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर के पास पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई।
कोल्ड ड्रिंक के बहाने पिलाई शराब
पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक किराए के मकान में ले गए। वहां कोल्ड ड्रिंक देने के बहाने शराब पिला दी। नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर वह सुबह वहां से भागने में सफल रही।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजीव पाठक एवं समान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम यादव उर्फ लोहा सिंह, कान्हा पांडे के रूप में हुई है। दोनों गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अहीर गांव के निवासी हैं।
धाराएं बढ़ीं
पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज था, लेकिन पीड़िता के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!