10 मिनट में 8 मोबाइल झपटे: फर्जी नंबर प्लेट से पुलिस को चकमा; शातिर लुटेरे दबोचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने आए दो शातिर बदमाशों ने महज 10 मिनट के भीतर 8 जगह झपटमारी कर सनसनी फैला दी। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए न सिर्फ चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया, बल्कि उसकी नंबर प्लेट बदलकर फर्जी पहचान के साथ वारदातों को अंजाम दिया।
हालांकि, विजय नगर पुलिस की मुस्तैदी के आगे बदमाश ज्यादा देर टिक नहीं सके और देवास भागने से पहले ही गिरफ्त में आ गए।
जानकारी के अनुसार आरोपी दूसरे शहर से इंदौर पहुंचे थे। वारदात से पहले उन्होंने एक बाइक चोरी की और उसकी नंबर प्लेट किसी दूसरी बाइक की लगा दी, ताकि पहचान छिपाई जा सके।
इसके बाद शहर में लूट का सिलसिला शुरू हुआ। विजय नगर क्षेत्र में 10 मिनट के भीतर 5 मोबाइल झपटे गए, वहीं खजराना इलाके में 3 और वारदातों को अंजाम देकर आरोपी शहर की सीमा पार करने की फिराक में थे।
एक के बाद एक फरियादी, पुलिस को हुआ शक
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि 22 जनवरी की रात कुछ ही समय के अंतराल में पांच फरियादी थाने पहुंचे और मोबाइल लूट की शिकायत दर्ज कराई। लगातार आ रही शिकायतों से पुलिस को अंदेशा हुआ कि किसी बाहरी गिरोह ने अचानक इलाके में दस्तक दी है।
बिना समय गंवाए विशेष टीम गठित की गई और घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किए गए। जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक खजराना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि उस पर लगी नंबर प्लेट किसी अन्य वाहन की थी। पुलिस ने बदमाशों के कपड़ों, हुलिए और भागने के रूट को ट्रैक करना शुरू किया।
देवास के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण मालवीय पिता रमेश मालवीय और चेतन उर्फ गोलू पिता मोहनलाल कहार के रूप में हुई है। दोनों देवास जिले के ग्राम पानीगांव, थाना कांटाफोड़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के उप निरीक्षक बलवीर रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रमोद शर्मा, आरक्षक पार्थ, आरक्षक मोनू और साइबर सेल के आरक्षक प्रणीन द्वारा आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल बरामद कर लिए हैं और उनसे अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।
लाल जैकेट बनी पहचान की कड़ी
सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी लाल रंग की जैकेट पहने नजर आया, जो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। इसी बीच सूचना मिली कि विजय नगर के बाद खजराना में भी तीन मोबाइल लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
इससे साफ हो गया कि आरोपी देवास की ओर भागने की योजना बना चुके हैं। पुलिस टीम ने संभावित रूट पर घेराबंदी की और देवास जिले के पानीगांव पहुंचने से पहले ही दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
महंगा आईफोन भी लूटा था
इन्हीं वारदातों में आदर्श मेघदूत नगर स्थित अपोलो प्रीमियम बिल्डिंग निवासी अपेक्षा बारोलिया भी शिकार बनीं। वे इंदरगढ़ होटल के सामने टहल रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका आईफोन 16 प्रो झपट लिया और मौके से फरार हो गए। इसके अलावा संस्कार गुप्ता, विष्णु मालवीय और धर्मेंद्र कुमार से भी मोबाइल लूटे गए थे।
संबंधित समाचार

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!