70 वर्षीय ट्रस्टी की बेरहमी से हत्या: कर्मचारी ने डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; सिर पर किए 31 वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की कथित तौर पर मंदिर के ही एक कर्मचारी ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह कर्मचारी को शराब पीने से टोकना था। पुलिस ने आरोपी मुकेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मंदिर में नशे की हालत में पहुंचा था कर्मचारी
पुलिस के अनुसार, कैलाश मोदी लंबे समय से मंदिर की देखरेख और संचालन से जुड़े हुए थे। वहीं आरोपी मुकेश शर्मा मंदिर में चौकीदार और सेवादार के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि मुकेश शराब का आदी था और कई बार नशे की हालत में मंदिर परिसर में विवाद कर चुका था। कैलाश मोदी उसे पहले भी कई बार समझा चुके थे।
मंगलवार सुबह भी जब मुकेश कथित तौर पर नशे की हालत में मंदिर पहुंचा तो कैलाश मोदी ने उसे मंदिर की मर्यादा का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया।
जान बचाने भागे, लेकिन नहीं रुका आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, समझाइश से नाराज होकर आरोपी ने डंडा उठा लिया और बुजुर्ग ट्रस्टी पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए कैलाश मोदी वहां से भागे, लेकिन आरोपी उनका पीछा करता रहा। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें पकड़कर सिर, हाथ और पैरों पर लगातार कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैलाश मोदी पास के एक गुरुद्वारे में शरण लेने पहुंचे, लेकिन हमलावर वहां भी घुस गया।
गुरुद्वारे के भीतर भी हमला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने गुरुद्वारे के अंदर भी बुजुर्ग पर हमला जारी रखा। हमले में कैलाश मोदी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं तथा दोनों के बीच किसी प्रकार की पुरानी रंजिश तो नहीं थी।
पहले भी मिल चुकी थीं शिकायतें
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी के व्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी थीं। आरोप है कि वह मंदिर परिसर में आने वाले लोगों से विवाद करता था और उसके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं।
150 साल पुराने मंदिर से जुड़ा था परिवार
कैलाश मोदी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े थे और लंबे समय से मंदिर की सेवा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस मंदिर से वे जुड़े थे, उसका इतिहास करीब 150 वर्ष पुराना है। उनके परिवार में एक बेटा और अन्य परिजन हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!