खबर
Top News

617 नवआरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ: रुस्तमजी पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में संयुक्त दीक्षांत परेड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 3:55 pm
शेयर करें:
617 नवआरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रुस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में सोमवार को आरएपीटीसी इंदौर एवं 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) इंदौर की संयुक्त दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया।

समारोह मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा तथा संस्था प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष सशस्त्र बल मुख्यालय भोपाल चंचलशेखर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समारोह में रुस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के 482 नवआरक्षक और 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर के 135 नवआरक्षकों सहित कुल 617 नवआरक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

नवआरक्षकों ने प्रस्तुत की आकर्षक परेड: दीक्षांत समारोह में नवआरक्षकों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी नवआरक्षकों ने राष्ट्र और संविधान की रक्षा के लिए शपथ लेकर देश सेवा का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने नवआरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी जनता के विश्वास, कानून की गरिमा और राष्ट्र की सुरक्षा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि तिरंगे के समक्ष ली गई शपथ का अक्षरशः पालन करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का कर्तव्य है। उन्होंने नवआरक्षकों को सफल प्रशिक्षण और भव्य परेड के लिए बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे बड़ा धर्म जनता की सुरक्षा, न्याय की स्थापना और 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहना है। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल शारीरिक दक्षता विकसित करना नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और सजग पुलिसकर्मी तैयार करना भी है।

साइलेंट ड्रिल और अश्वारोही दल ने जीता दिल
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ चंचलशेखर ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। परेड निष्क्रमण के बाद नवआरक्षकों ने साइलेंट ड्रिल, पीटी प्रदर्शन और यूएसी का शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं अश्वारोही दल की आकर्षक गतिविधियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में बीएसएफ बैंड, प्रथम बटालियन बैंड और 15वीं बटालियन बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित: समारोह में पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक एसएएफ अमित सिंह, बीएसएफ पुलिस महानिरीक्षक तेजिंदर सिंह सिद्धू, पुलिस उप महानिरीक्षक आरएपीटीसी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, इंदौर जोन एसएएफ के कमांडेंट सहित अनेक वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 7 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 7 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 7 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 7 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 7 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 7 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 7 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 7 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 8 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 8 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 8 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 8 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 8 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 8 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 8 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 8 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 8 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 8 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!