58 साल की महिला से दुष्कर्म: पति के दोस्त ने लूटी इज्जत; धमकी देकर एक साल तक बनाता रहा संबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक 58 वर्षीय महिला के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रांझी थाना क्षेत्र में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही मित्र की पत्नी के साथ एक साल तक दुष्कर्म किया।
जान से मारने की दी धमकी
आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर महिला को खामोश रखा था, लेकिन सच सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
प्रसाद के नाम पर बुलाया और की हैवानियत
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महेश चक्रवर्ती पीड़िता के पति का पुराना और घनिष्ठ मित्र है। एक साल पहले आरोपी ने पीड़िता को 'प्रसाद' बनाने के बहाने अपने घर बुलाया था। वहां उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर पहली बार दुष्कर्म किया।
लगातार करता रहा दुष्कर्म
पहली वारदात के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके पति को जान से मार देगा। इसी डर के कारण पीड़िता एक साल तक चुपचाप यह जुल्म सहती रही।
ऐसे हुआ खुलासा
जब महिला के पति को उसकी बदली हुई मानसिक स्थिति और आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो उसने पूछताछ की। पति के विश्वास दिलाने पर महिला ने फूट-फूट कर पूरी सच्चाई उगल दी। इसके बाद परिजन तुरंत रांझी थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
पुलिस की कार्रवाई
रांझी थाना प्रभारी (TI) उमेष गोल्हानी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कदम उठाए। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महेश चक्रवर्ती को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!