51.992 किलो मेथामफेटामाइन जब्त: मकान मालिक हिरासत में; महू में क्रिस्टल एमडी फैक्ट्री का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कई जिलों की टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मंदसौर से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी 18 तक रिमांड पर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने महू के थवलाय गांव में संचालित अवैध एमडी ड्रग्स लैब का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मंदसौर से पकड़े गए आरोपितों और महू स्थित फैक्ट्री से कुल 51.992 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद की गई। मामले में मकान मालिक को भी हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक शनिवार को मंदसौर में बस से जा रहे दो आरोपितों से 8.172 किलोग्राम क्रिस्टल एमडी जब्त की गई थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मादक पदार्थ महू क्षेत्र की एक अवैध लैब में तैयार किया गया था। इसके बाद सीबीएन ने उज्जैन, जावरा, मंदसौर और नीमच की टीमों के साथ समन्वित सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च के दौरान महू के थवलाय गांव में एक संदिग्ध मकान चिन्हित किया गया।
परिसर में प्रवेश करते समय तीव्र रासायनिक धुएं और असहनीय गंध के कारण अधिकारियों को अस्थायी रूप से पीछे हटना पड़ा। स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए नीमच से पीपीई किट मंगाई गई। सुरक्षा उपकरण पहनकर विशेष टीम ने दोबारा तलाशी ली और भीतर आधुनिक मशीनरी से लैस अवैध प्रयोगशाला का खुलासा किया।
लैब से 43.820 किलोग्राम एमडी जब्त की गई। कुल मिलाकर 51.992 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने मकान किराए पर लेकर वहां एमडी ड्रग्स निर्माण शुरू किया था। पुलिस ने कोदरिया निवासी मकान मालिक घनश्याम यादव को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
तकनीकी विशेषज्ञों की ली गई मदद
संयंत्र और रासायनिक उपकरणों को सुरक्षित हटाने के लिए राजकीय अफीम एवं अल्कलाइड वर्क्स के इंजीनियरों व रसायनज्ञों की चार सदस्यीय टीम को बुलाया गया। टीम ने विधिवत पंचनामा बनाकर मशीनरी और सामग्री जब्त की। सीबीएन अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
एमडी तस्करी केस में एक और गिरफ्तारी
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत क्राइम ब्रांच एमडी ड्रग्स तस्करी में फरार आरोपी को मंदसौर जिले से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। यहां कोर्ट में पेश कर 18 फरवरी तक पुलिस रिमांड (पीआर) पर लिया है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक उक्त मामले में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
पूर्व में तीन आरोपी सरफराज (35) निवासी अहमदनगर, खजराना, इरफान (40) निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन और रागनी (23) निवासी जाट कॉलोनी, नेमावर रोड को गिरफ्तार कर 20 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त की गई थी। जांच के दौरान सामने आया तस्करी में अरमान (22) पिता अमीन खान, निवासी डग, गरोठ जिला मंदसौर भी शामिल था।
घटना के बाद से फरार था। मंदसौर न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर इंदौर लाए। अरमान के खिलाफ धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है, जो मादक पदार्थों की साजिश और अवैध व्यापार से संबंधित है। पुलिस आरोपी से एमडी सप्लाई नेटवर्क की अन्य कड़ियों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!