500 करोड़ रु. की क्रिश्चियन कॉलेज की भूमि पर संदिग्ध सौदेबाजी का खेल
Khulasa First
संवाददाता

मुम्बई कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल... प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज की करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की भूमि को लेकर शहर में भारी खलबली मची है। कॉलेज की बहुमूल्य जमीन के संदिग्ध सौदे और गहरे स्तर पर फैली ब्रोकरेज की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। आरोप सीधे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित डेविड पर लग रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर प्रॉपर्टी ब्रोकरों के माध्यम से कस्बा सर्वे नंबर 407/1669/3 की कुल 68.303 हेक्टेयर में से 1.702 हेक्टेयर भूमि का सौदा मुंबई के एक बड़े बिल्डर समूह के साथ कराया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डील स्वर्गीय गायक किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर के माध्यम से करवाने का दावा सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि इस सौदे में लीना चंदावरकर को लगभग 1.25 करोड़ रुपये ब्रोकरेज के तौर पर दिए गए हैं और पूरे सौदे को अंतिम रूप दिलाने में उनका कथित तौर पर विशेष योगदान रहा।
फर्जी संस्था के नाम पर ‘प्री-लॉन्चिंग की तैयारी
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि 29 नवंबर को क्रिश्चियन कॉलेज परिसर में एक फर्जी संस्था के नाम पर पहली बार किशोर कुमार की पुण्यतिथि मनाने के बहाने कथित कमर्शियल प्री-लॉन्चिंग की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में लीना चंदावरकर की उपस्थिति भी प्रस्तावित बताई जा रही है, जबकि दूसरी तरफ हाईकोर्ट पहले ही डॉ. अमित डेविड की याचिका खारिज कर चुका है। इसके बावजूद कॉलेज परिसर में संदिग्ध गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं, जो पूरे प्रकरण को और अधिक संदिग्ध बनाती हैं।
मुंबई तक जुड़े तार, बढ़ रही आशंका
विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि यह पूरा अवैध भूमि सौदा इंदौर से लेकर सीधे मुंबई तक जुड़ा दिखाई देता है। बिल्डर लॉबी, स्थानीय बिचौलियों और लीना चंदावरकर के कथित हस्तक्षेप ने मामले को और भी पेचीदा, साथ ही बेहद गंभीर बना दिया है। सवाल यह उठता है कि एक शैक्षणिक संस्थान की संपत्ति को इस तरह चुपचाप सौंपने की कोशिश आखिर किसके संरक्षण में हो रही थी?
प्रशासन से मांग- 29 नवंबर को ही दर्ज हो बयान: जनचर्चाओं के बाद अब मांग उठ रही है कि 29 नवंबर को इंदौर आने वाली लीना चंदावरकर को नोटिस देकर इस सौदे से संबंधित उनका बयान लिया जाए, साथ ही प्राचार्य, शामिल ब्रोकरों और बिल्डर समूहों पर त्वरित और गहन जांच की आवश्यकता है, ताकि संस्थानिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
जनहित से जुड़ा संवेदनशील मामला: क्रिश्चियन कॉलेज की भूमि शहर की शिक्षा विरासत और जनहित से जुड़ी संपत्ति मानी जाती है। ऐसे में इस प्रकार का कथित सौदा न केवल संस्थान के लिए खतरा है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। आवश्यक है कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई करते हुए इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और कठोर जांच सुनिश्चित करे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!