एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत: माता-पिता फंदे पर लटके मिले; मासूमों के शव बिस्तर पर, मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कासगंज।
अमांपुर कस्बे से एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एटा रोड स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।
किराए के मकान में रहता था परिवार
मृतकों की पहचान नगला भोजपुर निवासी 50 वर्षीय सत्यवीर सिंह, उनकी पत्नी शीला (48), बेटियां आकांक्षा (12), प्राची (10) और बेटा ग्रीश (8) के रूप में हुई है। सत्यवीर सिंह अमांपुर में पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे और “फौजी वेल्डिंग मिस्त्री” के नाम से मशहूर थे। वे वेल्डिंग की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
दुकान बंद मिली
घटना का खुलासा तब हुआ, जब शनिवार को एक व्यक्ति वेल्डिंग का काम कराने उनकी दुकान पहुंचा। दुकान बंद देखकर उसे शक हुआ और वह मकान तक पहुंचा। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
कमरे में सत्यवीर और उनकी पत्नी शीला फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। सूचना मिलते ही अमांपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया गया और उसके बाद दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
आर्थिक तंगी की ओर इशारा
मृतक के साले मदनलाल ने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और सत्यवीर पिछले करीब 20 वर्षों से अमांपुर में रहकर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी इस सामूहिक आत्महत्या की बड़ी वजह हो सकती है।
पुलिस का बयान
प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं, क्योंकि मकान पिछले तीन दिनों से बंद था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!