दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे 400 परिवार: शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड के बाद भी दूषित पानी की समस्या खत्म नहीं हुई है। शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायत मिल रही है। मुसाखेड़ी क्षेत्र स्थित अजय बाग कॉलोनी में पिछले दो महीनों से दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है।
कई बार की शिकायत
नर्मदा लाइन से काला और दुर्गंधयुक्त पानी आने के कारण करीब 400 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
नलों से निकल रहा काला और बदबूदार पानी
कॉलोनीवासियों के अनुसार, सुबह जलापूर्ति शुरू होने के बाद करीब 15 मिनट तक नलों से काला पानी निकलता है। पानी से गटर जैसी तेज दुर्गंध आती है, जिससे लोग इसे पीने और घरेलू उपयोग में लेने से भी डर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि दूषित पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है और कुछ परिवारों में लोग बीमार भी हुए हैं।
शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान
अजय बाग कॉलोनी नगर निगम के जोन-18, वार्ड क्रमांक-52 में आती है। यहां अधिकांश घरों में बोरिंग की सुविधा नहीं होने के कारण लोग पूरी तरह नर्मदा जलापूर्ति पर निर्भर हैं। ऐसे में कई परिवारों को मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है या फिर पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। रहवासियों का आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और नगर निगम के 311 ऐप पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्थायी समाधान किए बिना शिकायतों का निराकरण दिखाकर उन्हें बंद कर दिया गया।
पाइपलाइन की जांच कराने की मांग
कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि नर्मदा जलापूर्ति पाइपलाइन की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि कहीं सीवेज या अन्य स्रोत से पानी दूषित हो रहा है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए।
रहवासियों का कहना है कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष सामूहिक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!