40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर: 7 हजार बैंक शाखाओं में कामकाज ठप; इस मांग को लेकर कर रहे आंदोलन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मंगलवार को बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। करीब 40 हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है, जिसके चलते प्रदेशभर में 7 हजार से अधिक बैंक शाखाओं में ताले लटके नजर आए।
इस हड़ताल से एक ही दिन में लाखों-करोड़ों रुपये के बैंकिंग कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का राष्ट्रव्यापी आह्वान
यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के देशव्यापी आह्वान पर की गई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज ठप रहा।
हड़ताल के चलते, चेक क्लियरेंस, नकद लेन-देन शाखा आधारित सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हड़ताल से कई इलाकों में एटीएम में कैश की कमी की स्थिति भी बन सकती है।
भोपाल में निकली रैली
राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित सरकारी प्रेस के पास पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने बैंककर्मियों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वहीं एक सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी शामिल हुए और सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की।
उज्जैन में कॉसमॉस मॉल पर उमड़ा बैंककर्मियों का हुजूम
उज्जैन में 290 बैंक शाखाओं के करीब 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। यूनाइटेड यूनियन ऑफ बैंक फोरम के संयोजक विपिन सतोरिया ने बताया कि देशभर के बैंक कर्मचारियों से इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया था।
मंगलवार सुबह 11 बजे कॉसमॉस मॉल के सामने केनरा बैंक शाखा पर बैंककर्मी एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोर-शोर से रखा।
690 दिन बाद भी लागू नहीं हुआ 5 डे वीक वर्किंग
विपिन सतोरिया ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग हफ्ते में पांच दिन काम करने की व्यवस्था को तुरंत लागू करना है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2024 को सरकार और बैंक यूनियनों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनी थी, लेकिन 690 दिन बीतने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया, जिससे बैंक कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित कई बड़े सार्वजनिक बैंक शामिल रहे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सुचारू
हालांकि हड़ताल का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ा। UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एटीएम सेवाएं पूरे दिन 24x7 सामान्य रूप से चालू रहेगी, जिससे ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!