खबर
Top News

एमपी में 3 मानसूनी सिस्टम एक्टिव: मालवा-निमाड़ में 48 घंटे अति भारी बारिश की चेतावनी; ये जिले हाई अलर्ट पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 11:22 am
शेयर करें:
एमपी में 3 मानसूनी सिस्टम एक्टिव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में एक साथ तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से अगले 48 घंटे तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मालवा-निमाड़ के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं नीमच, आगर मालवा, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, खंडवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश के आसार हैं।

सेंधवा में 4.5 इंच से ज्यादा बारिश, घरों में घुसा पानी
बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक में पिछले 24 घंटे में साढ़े चार इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। धनोरा गांव में नाले का पानी 10 से 15 घरों में घुस गया, जिससे करीब दो फीट तक जलभराव हो गया।

कई खेतों में खड़ी मक्का की फसल गिर गई, जबकि ब्लॉक का सबसे बड़ा तालाब ओवरफ्लो हो गया। वरला और बलवाड़ी क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।

खंडवा में 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
खंडवा में बीते 24 घंटे में 128 मिमी (5 इंच से अधिक) बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया तथा कपास और मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचा।लगातार बारिश के कारण आबना और सुक्ता नदी में जलस्तर बढ़ गया, जिससे हांड़ी-कुंडी गांव के पास बने टापू पर चार लोग फंस गए।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने करीब साढ़े 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

47 जिलों में अब भी बारिश का कोटा अधूरा
तेज बारिश के बावजूद प्रदेश के 47 जिलों में अब तक औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। इनमें उज्जैन, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, ग्वालियर, शाजापुर, रायसेन, विदिशा, सागर, रीवा, जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिले शामिल हैं।

वहीं भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इनमें देवास सबसे आगे है, जहां अब तक 29 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

संबंधित समाचार

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

24 minutes ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

about 1 hour ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 2 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 2 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 19 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 19 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 19 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 19 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 20 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 20 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 20 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 20 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 20 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 21 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 21 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 21 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!