खबर
Top News

3 कांग्रेस नेता हिरासत में: पुलिस साथ ले गई; इस मामले में हुई कार्रवाई

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 फ़रवरी 2026, 12:30 pm
शेयर करें:
3 कांग्रेस नेता हिरासत में

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन करने के आरोप में सोमवार को यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से हिरासत में लिया है। पकड़े गए नेताओं के नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार बताए गए हैं।

विरोध प्रदर्शन करने का आरोप
इससे पहले रविवार को यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार, इन नेताओं पर समिट के दौरान अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करने का आरोप है।

दिल्ली की टीम ग्वालियर पहुंची
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान की गई और कार्रवाई की गई। दिल्ली के तिलक नगर थाना की टीम ग्वालियर पहुंची थी।

तीनों को हिरासत में लिया
स्थानीय पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र और झांसी रोड थाना क्षेत्र से तीनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के लिए सभी को दिल्ली ले जाया गया है।

ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन
बता दें कि, 20 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट 2026 के दौरान युवक कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें करीब 11 कार्यकर्ता हाथों में सफेद टी-शर्ट लिए दिखाई दे रहे हैं।

इन टी-शर्ट्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरें लगी थीं और उस पर “PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड” लिखा हुआ था। इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने पहचान कर कार्रवाई शुरू की।

पिता का आरोप: रात में घर में घुसी पुलिस
जितेंद्र यादव ग्वालियर के पटेल नगर, सिटी सेंटर इलाके के निवासी हैं। उनके पिता केशव यादव ने मीडिया को बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे।

उनका आरोप है कि कुछ लोग वर्दी में और कुछ सादे कपड़ों में थे। बिना गेट खोले परिसर में प्रवेश कर वे सीधे ऊपर कमरे में गए और जितेंद्र को थप्पड़ मारते हुए नीचे लाए।

स्कॉर्पियोमें बैठाकर ले गए
परिजनों के अनुसार, कुछ लोगों ने खुद को यूनिवर्सिटी थाना पुलिस और कुछ ने क्राइम ब्रांच का स्टाफ बताया। बाद में जितेंद्र को दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।

जांच जारी
परिवार का कहना है कि वे रात में ही थाने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं कराई गई। मोबाइल फोन पर ही संक्षिप्त बातचीत कराई गई और बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

धार्मिक यात्रा पर गया परिवार और हो गई लाखों की चोरी
Top News

धार्मिक यात्रा पर गया परिवार और हो गई लाखों की चोरी:पंचायत सचिव के घर पुश्तैनी जेवर व नकदी ले उडे़ बदमाश

about 2 hours ago
ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026
Top News

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026:आठ देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि होंगे शामिल; कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग

about 2 hours ago
कमर में छिपाकर घूम रहा था देसी पिस्टल
Top News

कमर में छिपाकर घूम रहा था देसी पिस्टल:पुलिस ने बाजार में चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा

about 2 hours ago
फर्जी एनओसी मामले में बड़ा खुलासा
Top News

फर्जी एनओसी मामले में बड़ा खुलासा:गैस एजेंसी के लिए कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने वाला तत्कालीन कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार

about 2 hours ago
बैंक मकान सील करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा
Top News

बैंक मकान सील करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा:किसान कांग्रेस नेता के घर मिला लाखों की शराब का स्टॉक

about 3 hours ago
किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार
Top News

किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार:बढ़ाई मूंग खरीदी की सीमा; दो दिन बाद खत्म हुआ धरना

about 3 hours ago
गुरु भक्ति का महासंगम
Top News

गुरु भक्ति का महासंगम:न होटल न रेस्टोरेंट; फिर भी 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए 'छप्पन भोग', हर सेवा निशुल्क

about 3 hours ago
फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल
Top News

फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल:हार के बाद विजेता टीम पर हमला; लाठी-डंडों और पत्थरों से तीन खिलाड़ी घायल

about 4 hours ago
पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...
Top News

पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...:बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी

about 4 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा'
Top News

वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा':पुलिसकर्मी पर युवक से वसूली का गंभीर आरोप

about 5 hours ago
रेड सी में क्या होने वाला है
Top News

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

about 5 hours ago
किसान आंदोलन का असर
Top News

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

about 6 hours ago
सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर
Top News

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

about 7 hours ago
घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा
Top News

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

about 7 hours ago
हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर
Top News

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

about 7 hours ago
कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

about 7 hours ago
खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन
Top News

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

about 7 hours ago
जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी
Top News

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!