25 लाख की जहरीली ओपी जब्त: अवैध शराब बनाने के लिए किया था भंडारण; छापेमारी से मचा हड़कंप
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने टीकरी गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में ओपी (ऑर्गेनिक प्रोसेस) स्प्रिट बरामद की है, जिसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर जहरीली शराब बनाने के लिए किया जाना था।
अंधेरे का फायदा उठाकर माफिया फरार
रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि टीकरी गांव में भारत सिंह गुर्जर के टीन शेड वाले गोदाम में अवैध स्प्रिट का काला कारोबार चल रहा है।
मंगलवार देर रात जब पुलिस ने छापेमारी की, तो मौके पर मौजूद मुख्य आरोपी राहुल वर्मा (निवासी अलवर, राजस्थान) और उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस अब इन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जब्त की गई स्प्रिट की कुल बाजारू कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है।
बरामद किए गए स्टॉक का विवरण
67 नीले ओपी से भरे ड्रम ओपी की मात्रा 13 हजार 40028 प्लास्टिक की ओपी से भरी कैन ओपी की मात्रा 1120 कुल ओपी की मात्रा 14 हजार 520 लीटर जब्त की गई।
मकान मालिक पर भी गिर सकती है गाज
जांच में सामने आया है कि यह गोदाम भारत गुर्जर नाम के व्यक्ति का है, जिसने इसे राजस्थान के आरोपी को किराए पर दिया था।
पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या गोदाम किराए पर देते समय नियमों का पालन किया गया था या भारत गुर्जर भी इस अवैध कारोबार में शामिल था। यदि संलिप्तता पाई जाती है, तो उसे भी सह-आरोपी बनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!