खबर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर: जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 3:40 pm
शेयर करें:
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर

इंदौर का सिद्धि विनायक मंदिर: मंदसौर संधि से जुड़ा है इतिहास

अनोखे गणेश मंदिर की कहानी, जिसका दान पुजारी भी घर नहीं ले जाते

होलकरकालीन इतिहास से जुड़ी आस्था, मंदसौर संधि और तात्या जोग

शिव-गणेश का दुर्लभ विग्रह: ‘छोटा गणेश’ मंदिर की अनोखी परंपरा और मान्यता

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों में इंदौर का सिद्धिविनायक ‘छोटा गणेश’ मंदिर एक विशेष स्थान रखता है। शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में पुलिस थाने के सामने स्थित तात्या की बावड़ी परिसर का यह 200 वर्ष पुराना मंदिर देश के उन दुर्लभ धर्मस्थलों में शामिल है, जहां भगवान शिव और उनके पुत्र श्री गणेश की प्रतिमाएं ठीक एक-दूसरे के आमने-सामने स्थापित हैं। स्थानीय निवासियों के बीच यह स्थल ‘पिता-पुत्र का मंदिर’ के नाम से जाना जाता है।

होलकर रियासत से जुड़ा है इतिहास...इस मंदिर का निर्माण विट्ठल महादेव किबे (तात्या जोग) ने करवाया था। 1778 में जन्मे तात्या जोग इंदौर के महाराजा मल्हारराव होलकर द्वितीय के विश्वसनीय सलाहकार और कुशल प्रशासक थे। वर्ष 1818 में अंग्रेजों और होलकर रियासत के बीच हुई ऐतिहासिक ‘मंदसौर संधि’ और महिदपुर युद्ध के बाद सुलह कराने में तात्या जोग ने मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

इसी संधि के फलस्वरूप इंदौर को होलकर राज्य की राजधानी बनाया गया। तात्या जोग के प्रशासनिक प्रयासों से रियासत की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से बढ़कर 27 लाख रुपये पहुंच गई थी। उनकी सेवाओं से प्रसन्न होकर महाराजा मल्हारराव द्वितीय ने उन्हें मल्हारगंज क्षेत्र की यह भूमि और 20 हजार रुपये वार्षिक की जागीर भेंट की थी।

किबे परिवार का मुख्य व्यापारिक प्रतिष्ठान ‘गणेश दास कृष्ण जी’ के नाम से संचालित होता था, जिसका कारोबार देश भर के अलावा चीन तक फैला हुआ था। इसी कारण तात्या जोग के परिवार को ‘व्यापारियों का राजा’ भी कहा जाता था। भगवान गणेश किबे परिवार के ईष्ट देव थे।

मंदिर की वास्तुकला और अनोखी परंपराएं
मंदिर में पूर्व मुखी बाईं सूंड वाले 4 फीट ऊंचे सिद्धिविनायक गणपति रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजित हैं। उनके ठीक सामने शिवजी का सुंदर शिवलिंग स्थापित है। दोनों प्रतिमाओं की स्थापना इस तरह की गई है कि भक्तों को पिता-पुत्र के बीच परस्पर देखने और संवाद करने का आभास होता है।

श्रद्धालुओं में मान्यता है कि यहां सच्चे भाव से प्रार्थना करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मनोरोग तथा पीलिया जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। इसके अलावा, मंदिर की एक अनूठी परंपरा यह है कि यहां चढ़ावे या दान-दक्षिणा की सामग्री पर पुजारियों का अधिकार नहीं होता। मंदिर में प्राप्त सारा प्रसाद और दान श्रद्धालुओं में ही बांट दिया जाता है।

परिसर और वर्तमान स्थिति... जिस स्थान पर मंदिर स्थित है, उसे पूर्व में ‘गणेश बाग’ भी कहा जाता था। इसी परिसर में तात्या जोग द्वारा बनवाई गई ‘तात्या की बावड़ी’ मौजूद है, जो कभी शहर के जल संकट को दूर करने का मुख्य जरिया थी और जिससे नगर निगम के टैंकर पानी भरा करते थे। इसी परिसर में सरकारी लाल अस्पताल स्थित है। वर्तमान में मंदिर के प्रबंधन का दायित्व ‘हेरंब ट्रस्ट’ द्वारा निभाया जा रहा है, जबकि किबे परिवार की ऐतिहासिक धरोहरें (किबे कंपाउंड) आज भी इंदौर के छावनी क्षेत्र में स्थित हैं।

संबंधित समाचार

होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

1 minute ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

1 minute ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

4 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

7 minutes ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

22 minutes ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

26 minutes ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

27 minutes ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

27 minutes ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

38 minutes ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

43 minutes ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 1 hour ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 1 hour ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

about 2 hours ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

about 2 hours ago
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी
Top News

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

about 2 hours ago
हिंदू नाम का मुखौटा
Top News

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

about 2 hours ago
ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले
Top News

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

about 2 hours ago
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई
Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!