हरिद्वार से हरियाणा तक 200 किलोमीटर की कावड़ यात्रा: रास्ते में मनजीत रोज ठोंक रहे 3500 सपाटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बागपत।
हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कहीं कावड़ में जिम नजर आ रहा है तो कहीं महादेव की भव्य झांकी, लेकिन बागपत की सड़कों से गुजर रही एक कावड़ ऐसी है, जिसने आस्था के साथ-साथ फिटनेस का संदेश भी दे दिया है। लंबे बाल, चेहरे पर जोश और शरीर में गजब की ऊर्जा... यह नौजवान रास्ते में रुकता है और फिर शुरू हो जाते हैं उसके सपाटे. एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 3500 सपाटे। हरिद्वार से हरियाणा के नाहरी तक 200 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी कावड़ यात्रा में मनजीत का यह अंदाज लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत में इन दिनों हर तरफ कावड़ियों का सैलाब है। कोई पैदल कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है तो कोई अलग अंदाज में भोलेनाथ की भक्ति का संदेश दे रहा है। इसी भीड़ में हरियाणा के नाहरी निवासी मनजीत दहिया अपनी अनोखी कावड़ यात्रा के कारण अलग नजर आ रहे हैं।
मनजीत के कंधे पर कांवड़ नहीं है, लेकिन उनकी यात्रा का सबसे खास हिस्सा है उनका फिटनेस वाला अंदाज। वह रास्ते में अपने पड़ाव पर पहुंचते हैं, कुछ देर रुकते हैं और फिर शुरू कर देते हैं सपाटे लगाने। देखते ही देखते गिनती सैकड़ों से हजारों तक पहुंच जाती है. मनजीत एक बार में करीब 3500 सपाटे लगाने के बाद ही अगले पड़ाव की ओर रवाना होते हैं।
उनका यह सिलसिला हरिद्वार से शुरू हुआ है और हरियाणा के नाहरी तक जारी रहेगा। करीब 200 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी दूरी उन्हें इस अनोखे अंदाज में तय करना है। रास्ते में जहां उनका पड़ाव होता है, वहीं से वह अपने अगले फिटनेस पड़ाव की शुरुआत करते हैं। मनजीत बताते हैं कि वह यह कावड़ किसी खास मन्नत के लिए नहीं ला रहे हैं।
नके लिए यह यात्रा एक संकल्प है। उनका कहना है कि आज के दौर में युवाओं को नशे और दूसरी कुरीतियों से दूर रखने की जरूरत है। इसी संदेश को लेकर वह कावड़ यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं। मनजीत का कहना है कि युवाओं को नशे की तरफ जाने के बजाय अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन ही बेहतर भविष्य की नींव है।
उनका उद्देश्य है कि उनकी यह यात्रा देखकर दूसरे युवा भी प्रेरित हों और अपने जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!