150 करोड़ का डबल डेकर ब्रिज कैंसिल: अब 6-लेन अंडरपास; 5 साल में तीन गुना ट्रैफिक का अनुमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास के कनाड़िया रोड जंक्शन पर प्रस्तावित 150 करोड़ रुपए का डबल डेकर ब्रिज अब नहीं बनेगा। तकनीकी दिक्कतों और अधिक लागत को देखते हुए इस परियोजना को रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह जंक्शन पर 6-लेन अंडरपास बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने इसके लिए राज्य शासन के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को प्रस्ताव भेजकर जल्द काम शुरू कराने का आग्रह किया है।
एक चौराहे के बजाय पूरे बायपास के ट्रैफिक पर फोकस
कनाड़िया जंक्शन पर रोजाना लगने वाले जाम से राहत के लिए पहले डबल डेकर ब्रिज प्रस्तावित किया गया था। आईडीए की समीक्षा में सामने आया कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद इससे मुख्य रूप से एक जंक्शन की समस्या ही हल होगी।
भविष्य में बायपास पर बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए अब एमआर-10 की तर्ज पर फ्री-फ्लो ट्रैफिक व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है। इसी के तहत कनाड़िया जंक्शन पर 6-लेन अंडरपास बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
1000 एकड़ की तीन टाउनशिप बढ़ाएंगी ट्रैफिक का दबाव
आईडीए अधिकारियों के मुताबिक बायपास के आसपास करीब 1000 एकड़ में विकसित होने वाली तीन टाउनशिप और अन्य परियोजनाओं के कारण आने वाले वर्षों में वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ेगा। अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में इस क्षेत्र का ट्रैफिक मौजूदा स्तर से करीब तीन गुना तक हो सकता है।
रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि अगले दो से तीन वर्षों में ही मौजूदा यातायात व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ने लगेगा।
एनएचएआई से जल्द अंडरपास का काम शुरू करने का आग्रह
आईडीए ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है। इसमें कनाड़िया जंक्शन पर 6-लेन अंडरपास का काम जल्द शुरू करने की जरूरत बताई गई है।
नई योजना का उद्देश्य सिर्फ कनाड़िया जंक्शन का जाम खत्म करना नहीं, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए बायपास पर बिना रुकावट वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करना है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!