शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख की ठगी: मुनाफे का लालच देकर दिया झांसा; पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। छोटा बाजार निवासी एक युवक से आरोपी ने नकद और बैंक खातों के जरिए रकम ऐंठ ली।
दर्ज किया केस
इतना ही नहीं जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उसे आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। धोखाधड़ी और अमानत में कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल में बुलाकर दिया झांसा
पीड़ित युवक के अनुसार उसका परिचित प्रांकुर साहू उर्फ सोमू उर्फ राज साहू, जो फिलहाल दिल्ली में रह रहा है, ने होटल में बुलाकर शेयर मार्केट ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में पारिवारिक परेशानी बताकर 50 हजार रुपए डलवाए गए।
15 लाख रुपए ट्रांसफर कराए
इसके बाद अलग-अलग तारीखों में होटल में बुलाकर लाखों रुपए लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि उसके और दोस्तों के खातों से करीब 15 लाख रुपए आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। यह सब धमकी और दबाव के माहौल में चलता रहा।
धमकी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
पीड़ित के मुताबिक कुछ रकम लौटाई गई, लेकिन अधिकांश पैसा वापस नहीं किया गया। लगातार मांग करने पर आरोपी, उसकी बहन और मां द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। मानसिक तनाव के चलते पीड़ित ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।
पुराने ठगी मामलों की भी जांच
जांच में दोनों पक्षों के बैंक स्टेटमेंट खंगाले गए, जिनसे लेनदेन की पुष्टि हुई। शिकायत में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसके परिजन इससे पहले मऊरानीपुर (उत्तर प्रदेश) में भी कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज है।
पुलिस की कार्रवाई
फिलहाल आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!