138 नशेड़ियों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई: पुलिस ने 259 गुंडे बदमाशों पर लिया बड़ा एक्शन; अपराधियों में हड़कंप
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर शहर में गुंडे-बदमाशों और हुड़दंगियों पर नकेल कसने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चारों जोन की पुलिस हर सप्ताह कार्रवाई कर रही है। लगातार हो रही इस कार्रवाई के असर देखने को मिल रहे हैं।
परसों चलाए गए अभियान में गुंडे-बदमाशों से लेकर शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों तक में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गई। अभियान के दौरान लापरवाह वाहन चालकों सहित कुल 259 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 117 से अधिक गैर जमानती वारंट तामील कराए। इनमें 52 स्थायी वारंटी और 65 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इनमें कई आरोपी महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।
वहीं, सड़कों पर जानलेवा बन चुके शराबी चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 138 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। इनमें 93 दोपहिया और 45 चार पहिया वाहन चालक शामिल हैं। अभियान के दौरान टीम को ब्लैक फिल्म और हूटर लगाकर घूमती कारें मिलीं। इसमें ब्लैक फिल्म लगे 3 वाहन और अवैध हूटर लगे 1 वाहन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
ड्रोन से नजर, हॉट स्पॉट पर बढ़ाई निगरानी
अभियान के दौरान ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से हॉट स्पॉट और शेडो एरिया की निगरानी की गई। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की चैकिंग कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में अपराध में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!