13 साल की मासूम से गैंगरेप: नदी किनारे रातभर बंधक बनाकर की दरिंदगी; सुबह अस्पताल के पास छोड़कर भागे आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
एक 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सरई थाना क्षेत्र में रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों पर बच्ची को कथित तौर पर जबरन ले जाकर नदी किनारे रातभर बंधक बनाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।
24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अस्पताल के सामने अकेली बैठी थी बच्ची
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 13 वर्षीय बच्ची शाम करीब 7 बजे अस्पताल के सामने अकेली बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान रेलवे से जुड़े काम में लगे दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोपी कथित तौर पर बच्ची को नदी किनारे ले गए, जहां उसे रातभर बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
सुबह अस्पताल के पास छोड़कर भागे आरोपी
शिकायत के अनुसार, सुबह दोनों आरोपी बच्ची को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बच्ची के वापस मिलने के बाद उसकी मां को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह सरई थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
मामला नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध का होने के कारण पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर दबिश देना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
मुरैना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद शाह (38), निवासी संजय नगर, जौरा और सोनू उर्फ सेरा खान (24), निवासी अम्बाह के रूप में हुई है। दोनों मुरैना जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस उनके रेलवे से जुड़े कार्य और अन्य जानकारियों का भी सत्यापन कर रही है।
BNS, पॉक्सो और SC-ST एक्ट में केस
सरई पुलिस ने मामले में BNS के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
संबंधित समाचार

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!