11 लाख की MD ड्रग्स पकड़ाई: गावों में सप्लाई करता था आरोपी, पूछताछ जारी; हो सकता है बड़ा खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने 11 लाख रुपए से अधिक की MD ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ एक मुख्य तस्कर को दबोचा है।
मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया
देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर जिले में नशा मुक्ति अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में कन्नौद और सतवास पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जाल बिछाया।
सुचना मिलने के बाद थाना प्रभारी तहजीब काजी और उप निरीक्षक राहुल रावत के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गईं। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की।
घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 55 ग्राम शुद्ध एम-डी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 11.70 लाख रुपए आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 50 वर्षीय नारायणसिंह (निवासी सुवासरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया है। आरोपी नारायणसिंह के पास ड्रग्स परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद थाना कन्नौद में NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राजस्थान और एमपी के ग्रामीण इलाकों में फैला था जाल
प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी ने कुबूल किया है कि वह मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे ग्रामीण अंचलों में छोटे पेडलरों के माध्यम से नशे की सप्लाई करता था।
पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेकर इस पूरे गिरोह की जानकारी खंगाल रही है, ताकि ड्रग्स के मुख्य स्रोत तक पहुँचा जा सके। इस सफल ऑपरेशन में तहजीब काजी (थाना प्रभारी, कन्नौद), राहुल रावत (उप निरीक्षक), दीपक अग्निहोत्री (प्रधान आरक्षक), योगेंद्रसिंह राजपूत (आरक्षक) की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!