खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या: पत्थर-पैवर ब्लॉक से सिर कुचला; सीसीटीवी से हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, 3 फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
शहर में उत्तर प्रदेश के एक युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मुक्तिधाम में खाद चोरी करने पहुंचे चार लोगों का वहां बैठे युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने पत्थर और पैवर ब्लॉक के टुकड़ों से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामला बरुड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में विक्रम (35) नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
मुक्तिधाम में खाद चोरी करने पहुंचे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार घटना 24-25 जुलाई की दरमियानी रात की है। विक्रम अपने तीन साथियों के साथ हरि मुक्तिधाम में कथित तौर पर खाद चोरी करने पहुंचा था। इसी दौरान मुक्तिधाम के मुख्य गेट के पास सीमेंट की बेंच पर उत्तर प्रदेश निवासी धर्मेंद्र बैठा हुआ था। आरोपियों ने उसे वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
पत्थर और पैवर ब्लॉक से सिर पर किए कई वार
पुलिस का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद चारों आरोपियों ने धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। उसके सिर पर पत्थर और पैवर ब्लॉक के टुकड़ों से कई वार किए गए। गंभीर चोट लगने के कारण धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को मुक्तिधाम परिसर में अंतिम संस्कार स्थल के पास छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया
हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।
थाना प्रभारी इलाप सिंह मुजाल्दे के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और जांच में मिले अन्य सुरागों के आधार पर विक्रम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!