तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवती की मौत: खाना खाने जा रही थी; दोस्त खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास स्थित ब्रिज के नीचे शनिवार रात हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय साहिबा की मौत हो गई। उसके दोस्त उसे गंभीर और खून से लथपथ हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद दोस्त रात में ही अस्पताल से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोस्त अंकुर और सहज लेकर पहुंचे अस्पताल
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान साहिबा पिता मोहम्मद अफसर, निवासी महालक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। रात में उसके परिचित अंकुर और सहज उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सहज ने पुलिस को बताया कि साहिबा उसके दोस्त अंकुर की परिचित थी।
उसे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अंकुर के साथ अस्पताल पहुंचा। साहिबा एक्टिवा से जा रही थी। हादसे के बाद उसे पहले गौरव अस्पताल ले जाया गया, जहां से दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल लाया गया।
ढाबे पर दोस्तों से मिलने जा रही थी साहिबा
अंकुर के मुताबिक, साहिबा मूल रूप से भोपाल की रहने वाली थी और पिछले करीब दो साल से इंदौर में रहकर इवेंट से जुड़ा काम कर रही थी। शनिवार रात अंकुर और उसके साथी एक फार्म हाउस के पास ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान साहिबा ने फोन कर बताया कि उसे लोकेशन नहीं मिल रही है।
अंकुर ने उसे तेजाजी नगर अंडरपास के पास रुकने के लिए कहा और खुद उसे लेने के लिए निकलने की बात कही।
दोबारा फोन किया तो अज्ञात व्यक्ति ने दी एक्सीडेंट की सूचना
अंकुर का कहना है कि कुछ देर बाद उसने साहिबा को दोबारा कॉल किया तो फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि साहिबा का एक्सीडेंट हो गया है और कथित तौर पर किसी अज्ञात कार ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मारी है। इसके बाद दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने साहिबा को मृत घोषित कर दिया।
भाई ने दोस्तों पर लगाए आरोप
जानकारी के मुताबिक, साहिबा के भाई से भोपाल में संपर्क किया गया, लेकिन उसने इंदौर आने से इनकार कर दिया। उसने हादसे को लेकर साहिबा के दोस्तों पर आरोप भी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर में रहने के दौरान साहिबा का भोपाल स्थित परिवार से नियमित संपर्क नहीं था।
फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों, अज्ञात वाहन और घटना के समय साहिबा के साथ मौजूद लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!