युवक को चाकुओं से गोदा: अस्पताल में टूट गईं सांसें; पिता के रिश्तों की रंजिश में बहा बेटे का खून
KHULASA FIRST
संवाददाता

जानकारी लगते ही एसीपी-टीआई पहुंचे बल के साथ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक पिता के कथित नाजायज रिश्तों से शुरू हुई दुश्मनी बेटे की जान पर भारी पड़ गई। बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रंजिश ने ऐसा खूनी रूप लिया कि एक 26 वर्षीय युवक को कलाली के बाहर बीच सड़क चाकुओं से गोदकर गंभीर घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। घटना देर रात 11.30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक विशाल उर्फ नानू पिता मुकेश वर्मा निवासी रफेली भागीरथपुरा का आरोपी हिमांशु पिता मनोज बकोरिया निवासी भगतसिंह नगर व उसके साथी अमन यादव से लंबे समय से विवाद चल रहा था।
शुक्रवार रात एमआर-4 क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू निकाल लिए और विशाल पर हमला बोल दिया।
पेट में कई वार किए- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने विशाल को संभलने का मौका तक नहीं दिया। पेट में कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान चौंकाने वाला एंगल भी सामने आया है।
दोनों परिवारों में लंबे समय से था तनाव- मृतक के पिता मुकेश वर्मा और आरोपी पक्ष की एक युवती के बीच कथित संबंधों को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव था। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष मृतक और उसके परिवार से रंजिश रखता था।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इधर, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अमन यादव और हिमांशु बकोरिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि वारदात में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है, जिनकी पहचान की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने देर रात कई संदिग्धों को राउंडअप भी किया है।
मौके पर पहुंचे अफसर, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
हत्या की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर, एसीपी रूबीना मिजबानी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए हैं।
फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों और घटना के क्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। एसीपी मिजबानी ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ और चाकू से हमला किया गया।
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल बाणगंगा पुलिस हत्या के पीछे की पूरी साजिश, रंजिश की असली वजह और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!