युवक ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; दोस्त बुलाने पहुंचा तो कमरे में मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात उसका दोस्त उसे मंदिर जाने के लिए बुलाने घर पहुंचा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
बाद में परिवार ने झांककर देखा तो कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ऊपर कमरे में मिला शव
एमआईजी पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय आकाश बागर (पुत्र नरेंद्र बागर) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। शनिवार रात उसका शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में मिला।
परिजनों के मुताबिक आकाश ऊपर के कमरे में रहता था और वहीं सिलाई का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी और दो साल की बेटी नीचे के हिस्से में थे।
दोस्त बुलाने पहुंचा था मंदिर
शनिवार रात आकाश का परिचित कार्तिक उसे मंदिर जाने के लिए लेने आया था। जब वह ऊपर कमरे तक पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद आकाश ने दरवाजा नहीं खोला।
इसके बाद परिवार के लोगों को बुलाया गया। जब अंदर झांककर देखा गया तो आकाश फंदे पर लटका दिखाई दिया।
नहीं मिला सुसाइड नोट
परिजनों ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आकाश पर किसी तरह का कर्ज भी नहीं था और परिवार ने किसी पारिवारिक विवाद की बात से भी इनकार किया है।
परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो नौकरी करता है, जबकि उसके पिता एवरफ्रेश की दुकान चलाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!