युवक की बेरहमी से हत्या: चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट; शरीर पर मिले 100 से ज्यादा घाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के न्यास कॉलोनी स्थित ओझा बस्ती में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ट्रॉली हटाने को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया
पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अन्य लोगों को भी आरोपी बनाए जाने की मांग की। काफी समझाइश के बाद ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
ट्रॉली हटाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार भाट मोहल्ला निवासी जयदीप उर्फ बंटा भाट शनिवार रात अपनी मुंहबोली बहन के घर ओझा बस्ती आया था। उसकी बहन मकान खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रही थी, इसलिए घर का सामान ट्रॉली में रखा जा रहा था।
रात करीब डेढ़ बजे आरोपी मनोज ठाकुर वहां पहुंचा और सड़क पर खड़ी ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
मंदिर के पास ले जाकर किया हमला
विवाद बढ़ने पर मनोज ठाकुर और उसके साथियों ने जयदीप को रेलवे लाइन के पास स्थित मंदिर के पास ले जाकर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर ही गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक झगड़े के दौरान चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। घायल युवक मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन डर के कारण कोई भी बाहर नहीं निकला।
जेब में रखे नोट भी चाकुओं से फट गए
मृतक के परिजनों ने बताया कि जयदीप ट्रेनों में अखबार बेचकर अपना गुजारा करता था। परिवार का दावा है कि उस पर इतने ज्यादा चाकू से वार किए गए कि उसकी जेब में रखे नोट भी फट गए।
परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर 100 से अधिक घाव हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
तीन आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश
मामले में गौरव सिंह बुंदेला (थाना प्रभारी) ने बताया कि हत्या के आरोप में मनोज ठाकुर समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के भाई अमन और मां बिट्टी का आरोप है कि इस हत्या में करीब एक दर्जन लोग शामिल थे।
उनका कहना है कि कुछ आरोपी पहले भी उनके घर जाकर धमकी दे चुके थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच ब्याज के पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा था।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!