युवक की बेरहमी से पिटाई: गाड़ी में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए बदमाश; बेल्ट-चप्पलों से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
बदमाशों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को बेल्ट, लात-घूंसों और चप्पलों से मारा। गंभीर रूप से घायल युवक को नागौद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों आरोपी फरार
यह वारदात शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
काम का बहाना बनाकर गाड़ी में बैठाया
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दिलीप सिंह की आरा मशीन के पास खड़ा था। इसी दौरान हर्षित सिंह और सिद्धार्थ सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने काम का बहाना बनाकर युवक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे ईदगाह के पास ले गए।
पुराने विवाद में की मारपीट
वहां गाड़ी से उतरते ही दोनों आरोपियों ने पुराने विवाद की बात कहकर युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक उसे बेल्ट से पीटा गया और लात-घूंसों से भी हमला किया गया।
वीडियो में दिखी बेरहमी
घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें तीन युवक पीड़ित को जमीन पर बैठाकर लगातार पीटते दिखाई दे रहे हैं। वे उसे थप्पड़, लात और बेल्ट से मार रहे हैं। इसके बाद एक युवक ने चप्पल उतारकर उससे भी मारना शुरू कर दिया।
वीडियो में आरोपी पीड़ित को गालियां देते भी सुनाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!