जनता बनी तीसरी आंख: एक दिन में 68 चालान; एप पर 120 शिकायतें, वॉट्सएप हेल्पलाइन से 5 वाहनों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात नियम तोड़कर बच निकलना आसान नहीं होगा। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अब आम नागरिक भी नजर रख रहे हैं। कोई बिना हेलमेट फर्राटा भर रहा है, कोई सड़क पर वाहन खड़ा कर रास्ता रोक रहा है तो कोई स्टंटबाजी कर रहा है।
जागरूक नागरिक ऐसे चालकों के फोटो और वीडियो इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप और वॉट्सऐप हेल्पलाइन पर भेज रहे हैं। यातायात पुलिस जांच कर रही है और उल्लंघन की पुष्टि होने पर चालान काट रही है।
15 नवंबर को अकेले ट्रैफिक साथी एप पर आई 120 शिकायतों के आधार पर 68 चालान बने, जबकि व्हाट्सऐप हेल्पलाइन से मिली सूचनाओं पर 5 वाहनों के ई-चालान किए गए।
15 नवंबर को ट्रैफिक साथी एप पर सबसे ज्यादा 34 शिकायतें बिना हेलमेट वाहन चलाने की थीं। इसके अलावा रांग पार्किंग की 25, फैंसी नंबर प्लेट की 26, स्टंटबाजी की 16 और वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने की 8 शिकायतें मिलीं। नो-वे उल्लंघन की 7, ट्रैफिक बाधित होने की 2 तथा रोड रेज और लावारिस वाहन की एक-एक शिकायत भी दर्ज हुई।
पुलिस ने परीक्षण कर 68 मामलों में कार्रवाई की यानी ट्रैफिक साथी एप के प्रति नागरिकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 11,275 यूजर्स रजिस्टर हो चुके हैं। खास बात यह है 15 नवंबर को 1,187 नए यूजर्स जुड़े।
अब तक कुल 2,218 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 1,853 का निराकरण किया जा चुका है। तीन प्रक्रियाधीन हैं, जबकि 355 दूसरे नगरीय क्षेत्रों से संबंधित होने या फोटो-वीडियो स्पष्ट नहीं होने के कारण कार्रवाई योग्य नहीं पाई गईं।
यातायात पुलिस की वॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर भी लगातार मिल रही हैं। 15 नवंबर को मिली 21 शिकायतों में से 18 का निराकरण किया गया, जबकि तीन पर कार्रवाई जारी है। 22 सितंबर 2025 से 15 नवंबर 2026 तक 4,937 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 4,904 का निराकरण किया जा चुका है।
पुलिस ने अपील की है रांग पार्किंग, बिना हेलमेट, स्टंटबाजी या यातायात बाधित होने जैसी स्थिति दिखाई देने पर ट्रैफिक साथी एप अथवा वॉट्सएप नंबर 7049107620 पर फोटो-वीडियो साझा करें।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!