प्लॉट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: नक्शा दिखाकर कब्जा देने का किया था वादा; न जमीन मिली और न रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जमीन और प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब इंदौर-उज्जैन रोड स्थित ग्राम तराना, तहसील सांवेर में प्रस्तावित ‘सुमति धाम’ कॉलोनी के नाम पर 5 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।
प्लॉट देने का भरोसा दिलाकर रकम ली
मामले में जयप्रकाश बाहेती ने जिला कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉलोनी में 1100 वर्गफीट का प्लॉट देने का भरोसा दिलाकर उनसे रकम ली गई, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी न तो प्लॉट का कब्जा दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए।
1100 वर्गफीट प्लॉट के लिए दिए 5.60 लाख रुपये
कलेक्टर को दिए आवेदन के अनुसार, ग्राम तराना में भूमि सर्वे नंबर 253/3/2 और 253/4/2 सहित आसपास की जमीन पर ‘सुमति धाम’ नाम से कॉलोनी विकसित करने की बात कही गई थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरएसी पैराडाइज नाम की साझेदारी फर्म की ओर से मयंक तातेड ने खुद को फर्म का भागीदार बताते हुए 1100 वर्गफीट का प्लॉट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था।
आवेदन में बताया गया है कि प्लॉट की कीमत 2551 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से तय की गई थी। इसके तहत 4 अप्रैल 2024 को सुनील चौकलिया के माध्यम से 5 लाख 60 हजार रुपये प्राप्त किए गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें इस भरोसे के प्रमाण के तौर पर प्लॉट नंबर 170 का उल्लेख करते हुए एक डायरी दी गई थी।
छह महीने में कब्जा और रजिस्ट्री कराने का दिया था भरोसा
शिकायत में कहा गया है कि रकम लेने के बाद शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया गया था कि छह महीने के भीतर प्लॉट का कब्जा दे दिया जाएगा और शेष राशि लेकर विक्रय विलेख की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
इसके लिए एक नक्शा भी दिखाया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि जमीन आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत है और जल्द ही कॉलोनी का विकास कार्य शुरू होगा।
लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी प्लॉट नहीं मिला। आरोप है कि कॉलोनी से जुड़े लोगों ने कभी रेरा पंजीयन का आवेदन निरस्त होने तो कभी अन्य कारण बताकर मामले को टालना शुरू कर दिया।
रेरा कार्यालय में आवेदन की जानकारी नहीं मिलने का दावा
जयप्रकाश बाहेती ने अपने आवेदन में दावा किया है कि जब उन्होंने रेरा कार्यालय से जानकारी ली तो पता चला कि ग्राम तराना स्थित उक्त कॉलोनी के लिए इस तरह का कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बाद में आरएसी पैराडाइज फर्म से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि मयंक तातेड उस फर्म में भागीदार नहीं हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मौके पर जाकर जमीन देखने पर भी वहां कॉलोनी विकसित करने से संबंधित कोई निर्माण या विकास कार्य दिखाई नहीं दिया।
शिकायत करने पर दी गई धमकी
आवेदन में मयंक तातेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने कहा है कि जब उन्होंने अपने पैसे और प्लॉट को लेकर सवाल उठाए तो उन्हें यह कहकर धमकाया गया कि वे जहां शिकायत करना चाहें कर सकते हैं और प्रशासन में उनकी पहुंच है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे कहा गया कि उनके जैसे कई लोग प्लॉट और पैसे के लिए उनके पीछे घूमते रहते हैं।
कलेक्टर से कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग
जयप्रकाश बाहेती ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित फर्म, उसके कथित भागीदार और एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने या तो वादे के अनुसार प्लॉट उपलब्ध कराने अथवा जमा की गई 5 लाख 60 हजार रुपये की राशि ब्याज सहित वापस दिलाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने परिवार के साथ रहने के लिए आवासीय प्लॉट खरीदने की उम्मीद में अपनी जमा पूंजी दी थी, लेकिन अब तक न रजिस्ट्री हुई और न ही रकम वापस मिली।
फिलहाल यह मामला कलेक्टर जनसुनवाई में दिए गए आवेदन और शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है।
संबंधित पक्षों का जवाब और प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!