पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित: मूल्यांकन प्रणाली में अव्वल थाने को भी इनाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया। मंगलवार को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं देने और अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी, त्वरित विवेचना, सड़क दुर्घटना के मामलों का खुलासा, साइबर अपराधों पर कार्रवाई और पुलिस के अच्छे कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
सम्मानित होने वालों में यातायात थाने के निरीक्षक नितिन निंगवाल, आरक्षक प्रशांत मंडलोई और आशीष मिश्रा शामिल हैं। इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के सराहनीय कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं, कनाड़िया थाने के उपनिरीक्षक सचिन आर्य और आरक्षक कुलदीप गर्कल को उत्तर प्रदेश से एक शातिर वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी थाने के प्रधान आरक्षक ब्रजेश सेंगर को समय पर विवेचना पूरी कर चालान पेश करने के लिए सम्मान मिला।
तुकोगंज थाने के प्रधान आरक्षक देवेंद्र जादौन, राजीव यादव और आरक्षक राहुल जाट को हिट एंड रन के पुराने मामले में अज्ञात वाहन का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विजय नगर थाने के आरक्षक प्रमोद गिल, एमआईजी थाने के आरक्षक अभिषेक सिंह और जूनी इंदौर थाने के आरक्षक योगेश कुमार को साइबर पोर्टल पर बेहतर कार्रवाई के लिए पुरस्कृत किया गया।
मूल्यांकन में लसूड़िया थाना पहले स्थान पर
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर माह में लसूड़िया थाना पहले स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव, आरक्षक नीलेश मल्होत्रा और वीरेंद्र कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी लगन और जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!