वीडियो देखिये, इस क्षेत्र को पर्यटन और रोजगार के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्यमंत्री बोले-कैबिनेट डेस्टिनेशन से मिलेगी नई पहचान; जलाशय में केज कल्चर से बढ़ेगा मत्स्य उत्पादन और मछुआरों के लिए आजीविका के अवसर।
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, गांधीसागर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधीसागर क्षेत्र ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत के साथ यहां संचालित चीता प्रोजेक्ट ने भी इस क्षेत्र को एक अलग पहचान दी है। सरकार का प्रयास है कि गांधीसागर की इन विशेषताओं को सामने लाकर इसे पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से और विकसित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीसागर जलाशय में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल से मछली उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय मछुआरों को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों की आजीविका को मजबूती देने में भी मदद मिलेगी।
कैबिनेट डेस्टिनेशन से क्षेत्र को समझने का अवसर
गांधीसागर क्षेत्र की विशेषताओं और विकास की संभावनाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से कैबिनेट डेस्टिनेशन की अभिनव पहल की गई है। इसके तहत मंत्रिपरिषद के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में पहुंचकर वहां की वास्तविक परिस्थितियों, उपलब्ध संसाधनों और विकास की संभावनाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।
स्थानीय संसाधनों के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल बैठक आयोजित करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जरूरतों और संभावनाओं को करीब से जानना भी है। इससे गांधीसागर की ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण और मत्स्य उत्पादन जैसे क्षेत्रों को विकास की व्यापक योजना से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
गांधीसागर में कैबिनेट डेस्टिनेशन की पहल को क्षेत्र की पहचान मजबूत करने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!