राजस्थान से इंदौर तक एमडी ड्रग्स की सप्लाई: झालरापाटन के दो सप्लायर बंदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पोलो ग्राउंड स्थित रेलवे माल गोदाम के पास से पकड़ी गई एमडी ड्रग्स की खेप का कनेक्शन राजस्थान के झालरापाटन तक पहुंच गया है। क्राइम ब्रांच ने मामले में बैकवर्ड लिंकेज खंगालते हुए राजस्थान से दो कथित सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मजदूरी करता है, जबकि दूसरा कार की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। दोनों की पहचान उमर अली और शोएब उर्फ भूरा के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच ने 13 नवंबर को रेलवे माल गोदाम, पोलो ग्राउंड के पास घेराबंदी कर सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र निवासी तौफिक खान (21) को पकड़ा था। उसके कब्जे से 13.08 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी।
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया था। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपए बताई गई थी।
तौफिक से पूछताछ और विवेचना में पुलिस को पता चला कि ड्रग्स की सप्लाई राजस्थान के झालरापाटन से की गई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से वहां तक कड़ी जोड़ी और उमर अली तथा शोएब उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा भी बढ़ाई है।
पुलिस के अनुसार, उमर अली चौथी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है, जबकि शोएब दसवीं तक शिक्षित है और कार डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। दोनों के खिलाफ झालरापाटन थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज होने की जानकारी भी प्रेस नोट में दी गई है।
इनके खिलाफ पहले प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। अब पुलिस दोनों से यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स की मूल सप्लाई कहां से होती थी, इंदौर में इसके खरीदार कौन हैं और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!