मुस्लिम युवक पर हिंदू युवतियों से देह व्यापार कराने का आरोप: हंगामे के बाद पुलिस पहुंची मौके पर युवक पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटा बांगड़दा की गरीब नवाज कॉलोनी में देह व्यापार के आरोप को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक पर हिंदू युवतियों से देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
सूचना मिलने पर कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस की मदद से उसे पकड़कर एरोड्रम थाने ले गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है।
शिवसेना कार्यकर्ताओं के मुताबिक संगठन से जुड़े सुमित यादव को जानकारी मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाला जुबेर शाह हिंदू युवतियों से देह व्यापार करवा रहा है। सूचना मिलने पर सुमित यादव अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां जुबेर से उनका विवाद हो गया।
इसके बाद एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची। संगठन के लोग हंगामा कर मुस्लिम युवक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर पुलिस ने कमरे में मौजूद हिंदू युवतियों को बाहर निकाला और सभी को थाने ले जाकर पूछताछ और जानकारी लेने के बाद युवतियों को छोड़ दिया, जबकि आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटनाक्रम के दौरान शिवसेना शिंदे गुट की टीम से सुमित यादव, अमितेश मिश्रा, राहुल गुप्ता, इशांत शर्मा और राहुल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
एरोड्रम टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक संगठन से जुड़े लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां आरोपी जुबेर शाह एक हिंदू युवती के साथ मिला था। पुलिस के अनुसार दोनों रिलेशनशिप में थे। मकान में युवती की अन्य हिंदू महिला मित्र भी मौजूद थी।
कार्यकर्ताओं की ओर से देह व्यापार कराए जाने का आरोप लगाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जुबेर शाह के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज की गई है। मंगलवार को उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!