ऐसा बहाना बनाया कि मुश्किल में पड़ गया: मोबाइल पर बात करते रेड सिग्नल जंप किया; ट्रैफिक पुलिस को बताई- मेडिकल इमरजेंसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने रोका तो बचने के लिए चालक ने अस्पताल में इमरजेंसी का ऐसा बहाना बनाया कि खुद ही मुश्किल में पड़ गया। पुलिस ने शक होने पर उस मोबाइल नंबर पर फोन लगा दिया, जिससे बात करने का दावा किया जा रहा था।
फोन पर हुई बातचीत ने चालक के झूठ का तत्काल ख़ुलासा कर दिया। आखिरकार उसे गलती स्वीकार करना पड़ी। पुलिस ने रेड लाइट तोड़ने और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के मामले में चालानी कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक घटना घंटाघर चौराहे की है। यहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे यातायात निरीक्षक नारायण सिंह डामोर और आरक्षक ब्रजेश वर्मा ने एक वाहन चालक को रेड सिग्नल का उल्लंघन करते हुए मोबाइल पर बात करने के दौरान रोक लिया।
समझाया वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना खुद के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा है। कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने अस्पताल जाने की इमरजेंसी का हवाला दिया और गलती छिपाने के लिए कई बहाने बनाने लगा।
संदेह होने पर निरीक्षक ने संबंधित मोबाइल नंबर पर ही फोन लगा दिया। बातचीत में सामने आया जिस व्यक्ति से बात करने का दावा चालक कर रहा था, वह किसी दूसरी जगह था। यानी इमरजेंसी का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी।
गलती मानी, फिर कटा चालान
सच्चाई सामने आने के बाद चालक ने भविष्य में झूठ न बोलने और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। हालांकि पुलिस ने रियायत नहीं दी और सिग्लन उल्लंघन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने पर चालान बनाया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!