खबर
Top News

मामूली विवाद में वकील को वर्दी का रौब दिखाकर पीटा: सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों पर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 2:36 pm
शेयर करें:
मामूली विवाद में वकील को वर्दी का रौब दिखाकर पीटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
घर के बाहर कार से सामान उतरवाने के दौरान एक वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में वकील ने एसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट और जबरन निजी कार में बैठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

कल वीडियो और सीसीटीवी के साथ अफसरों को शिकायत की है। वहीं, पुलिसकर्मियों का भी आरोप है कि बीच सड़क खुले दरवाजों के साथ कार खड़ी थी। साइड में लगाने को कहा तो वकील खुद बदसलूकी पर उतर आया।

वकील योगेश गुर्जर के मुताबिक, रविवार रात अखंड नगर स्थित अपने घर के बाहर कार से मौसेरे भाई का सामान उतरवा रहे थे। इसी दौरान गली में काले रंग की एक कार आकर रुकी। उसमें सवार पुलिसकर्मी ने उनके मौसेरे भाई से अभद्र लहजे में कहा ‘तुम्हारे बाप का रोड है क्या?

भाई चुप रहा लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मी के व्यवहार का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और जबरन अपनी निजी कार में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान उनके मुंह सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई।

वकील होने की जानकारी, फिर भी नहीं रुकी अभद्रता- योगेश का आरोप है एसआई संजय विश्नोई के साथ हेड कॉन्स्टेबल मनोज ओझा और सिविल ड्रेस में दो अन्य पुलिसकर्मी थे। उन्होंने खुद के वकील होने की बात भी बताई, इसके बावजूद पुलिसकर्मियों का व्यवहार नहीं बदला।

पीड़ित के मुताबिक एसआई संजय विश्नोई को उनकी बात समझ आ रही थी, लेकिन साथ खड़े पुलिसकर्मियों ने परिवार के सामने अभद्रता जारी रखी।

गाली देकर वर्दी उतरवाने की धमकी से बढ़ा विवाद... पुलिसकर्मियों ने अफसरों को बताया कि झगड़े की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम मौके पर जा रही थी कि रास्ते में खुद को पीड़ित बताकर झूठे आरोप लगा रहे वकील अरुण गुर्जर की कार बीच सड़क पर खड़ी थी।

उसके दरवाजे भी खुले थे। वहीं अरुण सामने दुकान पर बड़े आराम से बैठा था। एक पुलिसकर्मी ने उसे गाड़ी साइड में लगाने को कहा तो उसने अकड़कर जवाब दिया। प्रतिउत्तर में पुलिसकर्मी ने भी उसी लहजे में कहा तो अरुण भड़क गया। वकालत का रौब दिखाते हुए वर्दी उतारने की धमकी देकर गाली दी।

इसके बाद बात बिगड़ गई। सभी पुलिसकर्मी भी गाड़ी से उतर गए और झगड़ा बढ़ता चला गया। एसआई संजय विश्नोई इस दौरान भी मामले को खत्म कराने में जुटे हुए थे, ताकि जिस पाइंट की सूचना पर थाने से निकले थे, वहां समय पर पहुंचा जा सके।

वकील ने विवाद करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने भी उसका वीडियो बनाया है, जो कि जांच के दौरान अफसरों के सामने बतौर सबूत पेश किया जाएगा।

मोबाइल छीना, धमकी देने का आरोप
वकील का कहना है घटना के दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने मोबाइल छीन लिया। उनके पास मौजूद वीडियो में एक पुलिसकर्मी वकालत भुलाने और अपने खानदान में भी गुंडे होने की बात कहता सुनाई दे रहा है।

घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड है। पीडि़त रात में एसीपी मल्हारगंज कार्यालय पहुंचे और इसके बाद एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा को शिकायत दी। अधिकारियों ने उन्हें मेडिकल के लिए भेजा और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच तथा लाइन अटैच कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वीडियो में समझाते नजर आ रहे एसआई
वायरल वीडियो की पड़ताल से सामने आया है एसआई संजय विश्नोई पुलिसकर्मियों, वकील व उनके परिवार को शांत करते हुए समझाते बुझाते नजर आ रही है। वीडियो में कहीं भी एसआई की अभद्रता नजर नहीं आ रही है।

एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा के अनुसार जांच एसीपी मल्हारगंज आकाशसिंह जादौन को सौंपी है। जल्द दोनों पक्षों के बयान लेकर साक्ष्यों पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 6 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 6 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 7 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 7 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 8 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 8 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 9 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 9 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 9 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 9 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 9 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!