केरल की कंपनी के जनरल मैनेजर की हुई संदिग्ध मौत: पैर में दर्द के बाद बिगड़ी थी तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे करीब 25 दिन पहले ही केरल से आकर कंपनी के स्थानीय कार्यालय में पदस्थ हुए थे। पैर में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास पहुंचे।
वहां से निजी अस्पताल भेजे जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू की है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मेनन दिनेश (44) पुत्र करुणा कृष्णन निवासी महालक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। सोमवार शाम कंपनी का स्टाफ उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
क्रिस्टल कॉर्पोरेट बिल्डिंग में संभाल रहे थे जिम्मेदारी- मेनन दिनेश एबी रोड स्थित क्रिस्टल कॉर्पोरेट बिल्डिंग में संचालित वडोरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर थे। कंपनी का प्लांट टीकमगढ़ में है, जहां केबल और कनेक्टर बनाने का काम होता है। स्टाफ के मुताबिक वे करीब 25 दिन पहले ही इंदौर आए और यहां कंपनी का काम संभाल रहे थे।
परिजन के आने के बाद
होगा पोस्टमॉर्टम- घटना की जानकारी कंपनी के हेड ऑफिस और केरल में रहने वाले परिवार को दी गई।
आज पत्नी और बेटी सहित अन्य परिजन के इंदौर आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य परिस्थितियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।
पैर का दर्द बढ़ा तो डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे
स्टाफ ने पुलिस को बताया मेनन के एक पैर में पिछले कुछ दिनों से दर्द था। बंगाली चौराहा पर डॉ. नितिन साहू से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को वे ऑफिस नहीं आए। शाम को उन्होंने डॉक्टर को फोन कर पैर में दर्द बढ़ने की जानकारी दी और क्लिनिक पहुंचे।
यहां से उन्हें निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन ने उनके स्टाफ के जीवन राजा को फोन कर सूचना देकर बुलाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!