नाबालिग छात्रा से रैपिडो चालक ने की छेड़छाड़: विरोध पर भाई को मारा थप्पड़; दादी ने की थी बुक, रास्ते में छोड़कर भागा आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 13 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि रैपिडो बाइक टैक्सी चालक ने एक्टिवा पर ले जाते समय छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत की।
आरोपी चालक की तलाश शुरू
विरोध करने पर आरोपी दोनों बच्चों को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दादी ने बच्चों के लिए बुक की थी रैपिडो एक्टिवा
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है।
दोनों अक्सर स्कीम-78 स्थित अपनी दादी के घर जाते हैं। वहां से परिवार का कोई सदस्य उन्हें सुखलिया स्थित घर छोड़ने जाता है।
सोमवार को परिवार के सदस्य व्यस्त थे। ऐसे में दादी ने दोनों बच्चों के लिए रैपिडो से एक्टिवा बुक की थी।
कुछ देर बाद सफेद रंग की एक्टिवा लेकर एक युवक पहुंचा। पहले छात्रा का भाई और फिर वह एक्टिवा पर पीछे बैठ गई।
गलत तरीके से छूने और ऊपर बैठने की कोशिश का आरोप
बच्चों ने अपने बैग पैरों के सहारे रखे थे। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने बैग की वजह से एक्टिवा चलाने में परेशानी होने की बात कही।
उसने बैग आगे रखने और छात्रा को बीच में बैठने के लिए कहा। छात्रा ने उसकी बात मान ली। आरोप है कि इसके बाद चालक ने छात्रा के पैरों को गलत तरीके से छुआ।
इतना ही नहीं, उसने चलती एक्टिवा पर खड़े होकर छात्रा के ऊपर बैठने की कोशिश की।
छात्रा पीछे खिसकी तो चालक ने उसे गाड़ी नहीं हिलाने के लिए कहा। इससे परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया और रास्ते में एक्टिवा रुकवा दी।
भाई को थप्पड़ मारकर भागा आरोपी
छात्रा के भाई ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया और मौके से फरार हो गया।
घर पहुंचने के बाद दोनों बच्चों ने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद माता-पिता बच्चों को लेकर विजय नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!