इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला गार्ड ने दी श्रद्धालु को गालियां: जानिये किस बात पर हुआ था विवाद; मंदिर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर में रविवार सुबह एंट्री को लेकर महिला सुरक्षाकर्मी और राजस्थान से आए एक श्रद्धालु के बीच विवाद हो गया। बहस के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और कथित तौर पर अपशब्द भी कहे गए। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कहासुनी
वीडियो में गेट नंबर-1 (अवंतिका द्वार) पर पंडित कमलेश शर्मा और महिला गार्ड ज्योति परमार के बीच कहासुनी दिखाई दे रही है। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने पंडित और उनके साथ आए श्रद्धालुओं को गालियां दीं और धमकाया। वहीं, वीडियो में पंडित शर्मा भी बहस करते नजर आ रहे हैं।
शीघ्र दर्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद
घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सुरक्षाकर्मी ज्योति परमार ने महाकाल थाने में दिए आवेदन में कहा कि पंडित कमलेश शर्मा आधार कार्ड दिखाकर तीन लोगों को गेट नंबर-1 से प्रवेश दिलाने का प्रयास कर रहे थे। आधार कार्ड राजस्थान का होने के कारण उन्हें रोका गया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें धमकी दी गई।
पंडित का पक्ष
पंडित कमलेश शर्मा का कहना है कि उनके साथ आए श्रद्धालु के पास उज्जैन और राजस्थान दोनों स्थानों के पहचान पत्र थे। सुरक्षाकर्मी ने प्रवेश से रोका तो उन्होंने आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि इस दौरान महिला गार्ड ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका वीडियो उनके पास मौजूद है। हालांकि, उन्होंने अब तक पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
मंदिर प्रशासन की कार्रवाई
मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, गलत पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश का प्रयास किया जा रहा था। सुरक्षाकर्मी ने नियमों के तहत रोकने की कोशिश की, जिससे विवाद की स्थिति बनी। अभद्र भाषा के उपयोग की पुष्टि होने पर महिला सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही पंडित कमलेश शर्मा के गेट नंबर-1 से प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
संबंधित समाचार

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!