महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप: गृह मंत्री और डीजीपी से की शिकायत; संत ने बताया ब्लैकमेल की साजिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित दत्त अखाड़ा आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेल जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है शिकायत दिए 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके बाद गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक (DGP), पुलिस महानिरीक्षक (IG) और पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, महामंडलेश्वर ज्ञानदास ने महिला के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि वह पिछले एक वर्ष से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने भी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
डेढ़ साल पहले हुई थी पहचान
महिला की शिकायत के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात दत्त अखाड़ा आश्रम में महामंडलेश्वर ज्ञानदास से हुई थी। इसके बाद वह आश्रम की सामाजिक गतिविधियों से जुड़ गई। महिला का आरोप है कि उसे आश्रम में काम करने के बदले वेतन देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह वादा कभी पूरा नहीं किया गया।
महिला ने शिकायत में कहा कि गुरु पूर्णिमा 2025 के अवसर पर वह अपने भाई के साथ आश्रम गई थी। इसी दौरान उसके साथ कथित रूप से गंभीर अपराध हुआ, जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी है।
महिला ने लगाए ये आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद घटना का वीडियो बनाया गया। मुझे वीडियो के जरिए उसे धमकाया और ब्लैकमेल किया गया। उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला का कहना है कि उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से वह न्याय के लिए उच्च अधिकारियों के पास पहुंची है।
ज्ञानदास ने आरोपों को बताया साजिश
महामंडलेश्वर ज्ञानदास ने महिला के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला पिछले लगभग एक वर्ष से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने भी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और उन्हें भरोसा है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
पुलिस क्या कह रही है?
महाकाल थाना प्रभारी गगन बावल के अनुसार, पुलिस को दोनों पक्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। महिला ने दुष्कर्म, वीडियो बनाने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं, जबकि महामंडलेश्वर की ओर से ब्लैकमेलिंग की शिकायत दी गई है।
पुलिस का कहना है कि दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच पूरी होने का इंतजार
यह मामला फिलहाल जांच के प्रारंभिक चरण में है। महिला के आरोप और महामंडलेश्वर का पक्ष दोनों पुलिस के समक्ष हैं। अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई और आरोपों की सत्यता पर कोई निष्कर्ष निकालेगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!