सीएम हेल्पलाइन जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप: प्रधान आरक्षक गिरफ्तार; पति की गैरमौजूदगी में नशे में पहुंचा था घर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पुलिस की छवि को धक्का पहुंचाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। इंदौर के चंदननगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को एक 43 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बहाने महिला के संपर्क में आया और बाद में धमकी देकर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। मामला पुलिस आयुक्त तक पहुंचने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को लाइन अटैच किया और फिर गिरफ्तार कर लिया।
सीएम हेल्पलाइन की जांच के दौरान हुआ संपर्क
पुलिस के अनुसार, सिरपुर क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय महिला ने एक अन्य मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को सौंपी गई थी। जांच के सिलसिले में आरोपी का महिला के घर आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला का विश्वास जीता और बाद में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसका कथित रूप से यौन शोषण किया।
पति की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दिसंबर 2024 में उसके पति की अनुपस्थिति के दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि आरोपी ने घटना के दौरान उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसके पति और बच्ची को जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक किसी से घटना का जिक्र नहीं कर सकी।
पति को बताई आपबीती, पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
कुछ दिन पहले महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मिले और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच कराई गई। जांच के बाद जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने आरोपी प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को पहले लाइन अटैच किया। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह मामला पुलिस विभाग में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आरोप एक ऐसे पुलिसकर्मी पर लगे हैं, जिसे कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!