किस बेरहमी से युवती को मौत के घाट उतारा: हाथों पर किसके नाम की मेहंदी थी; कैसे की पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सिमरिया–रैगंवा गांव में रविवार दोपहर मिली अज्ञात युवती की लाश की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए एआई तकनीक की मदद से युवती का संभावित चेहरा तैयार कर सोशल मीडिया पर जारी किया है।
युवती का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था
पुलिस के अनुसार, शव मिलने के समय युवती का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। उसके पास से कोई मोबाइल या पहचान-पत्र बरामद नहीं हुआ। युवती ने लहंगा-चुनरी पहन रखी थी और दोनों हाथों में मेहंदी लगी थी। बाएं हाथ पर मेहंदी से “ईशु-तनु” लिखा मिला है, जिसे आधार बनाकर परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
सुबह खेत के पास मिला खून से सना शव
रविवार सुबह खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने खून से सना शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल माढ़ोताल और पाटन थाना क्षेत्र की सीमा पर है। सूचना मिलते ही दोनों थानों की टीमों के साथ एएसपी सूर्यकांत शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
एएसपी के मुताबिक, युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि पत्थर पटककर उसकी हत्या की गई। घटना 24 घंटे के भीतर की बताई जा रही है। शव के पास उसकी सफेद चप्पल भी मिली है।
जिले में दर्ज नहीं हुई गुमशुदगी
पुलिस ने जिले के सभी थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली, लेकिन कहीं भी इस युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसी जिलों दमोह, कटनी, नरसिंहपुर और मंडला पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, जहां-जहां गुमशुदगी दर्ज है, वहां के परिजनों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती ने दोनों हाथों में ब्रेसलेट पहन रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी शादी समारोह में शामिल होने आई हो सकती है।
उम्र 16–18 वर्ष, लंबाई करीब 5 फीट
पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट और रंग गोरा बताया गया है। चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है, इसलिए एआई से तैयार तस्वीर के आधार पर पहचान कराने की कोशिश जारी है।
आज हो सकता है अंतिम संस्कार
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। यदि पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस बुधवार को अंतिम संस्कार कर सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में शव मिलने के चलते आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!