खबर
Top News

क्या होली पर आसमान से भी होगी बौछार: जानिये नये सिस्टम से क्या होगा; कहां आंधी-बारिश की संभावना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 11:02 am
शेयर करें:
क्या होली पर आसमान से भी होगी बौछार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में होली के दौरान एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसका असर खासतौर पर ग्वालियर-चंबल अंचल में देखने को मिल सकता है, जहां मावठा यानी आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।

चक्रवात और ट्रफ से बदला मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) सिस्टम सक्रिय हैं। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन भी प्रभावी है। इसी कारण शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ा।

34°C के पार पहुंचा पारा, खरगोन सबसे गर्म
हालिया आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के थमते ही प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। खरगोन सबसे गर्म रहा, यहां पारा 34.8°C तक पहुंच गया। भोपाल में 32.4°C, इंदौर में 31.2°C, ग्वालियर में 32.7°C, उज्जैन और जबलपुर में 33°C तापमान दर्ज किया गया।प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 27.6°C रहा।

रात में भी बढ़ी गर्मी
न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 9.6°C दर्ज किया गया। सागर में 18.4°C, नर्मदापुरम में 18.2°C, श्योपुर, सिवनी, गुना, खंडवा-टीकमगढ़ में करीब 16°C, रतलाम और धार में 17°C से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

फरवरी में चार बार बदला मौसम
इस बार फरवरी में मौसम ने चार बार करवट ली। महीने की शुरुआत में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर चला, जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान हुआ। 18 फरवरी से तीसरी बार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो 19, 20 और 21 फरवरी तक जारी रहा। इसके बाद 23-24 फरवरी को चौथी बार ओलावृष्टि और बारिश दर्ज की गई।

20 से ज्यादा जिलों में असर
24 और 25 फरवरी को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के प्रभाव से 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे रबी फसलों पर असर पड़ा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है और फिलहाल कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 11 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 12 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 12 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 12 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 13 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 13 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 13 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 13 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 13 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 13 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 13 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 13 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 13 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 14 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 14 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 14 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!