दूसरी महिला के साथ क्यों गया पति: गर्भवती पत्नी से क्या किया; यह कैसा कदम उठा लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में एक गर्भवती महिला ने पति और ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर अपने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच सदर बाजार पुलिस कर रही है।
मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया
महिला काजल रायकवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका कहना है कि यदि उसने पति शुभम को तलाक नहीं दिया तो उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।
पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा
काजल के मुताबिक उसका पति पेशे से सिलाई का काम करता है। करीब 20 दिन पहले वह बाणगंगा इलाके की एक युवती के साथ चला गया और उसी के साथ रहने लगा। काजल का आरोप है कि पति के दूसरी महिला (प्रियंका/आयशा) से संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप
सुसाइड से पहले लिखे पत्र में काजल ने सास राधा, देवर गौरव, ननद दीपिका समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसे कई बार घर से निकालने और पति को तलाक देने के लिए दबाव बनाया गया।
गर्भ गिराने का भी बनाया दबाव
महिला ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उस पर गर्भ गिराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पेट पर भी हमला किया गया।
2020 में हुई थी लव मैरिज
काजल ने बताया कि उसकी और शुभम की पहचान 2017 में हुई थी। दोनों ने परिवार की सहमति से 2020 में लव मैरिज की थी। शादी के समय मामला थाने तक भी पहुंचा था, जिसके चलते मायके वालों ने दहेज नहीं दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
महिला का यह भी आरोप
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके नंदोई हीरा गौड़ ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। बाद में परिवार ने काजल और शुभम को कानूनी रूप से अलग कर दिया, लेकिन इसके बावजूद तलाक के लिए लगातार दबाव बनाया जाता रहा।
जहर खाने से पहले बनाया वीडियो
काजल ने जहर खाने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे न्याय और सुरक्षा दी जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!