हारमोनियम वादक ने प्राणलीला क्यों समाप्त कर ली: किस केस में बंद था जेल में; जमानत पर था, नाबालिग मंगेतर के साथ क्या किया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बिलखिरिया थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय हारमोनियम वादक विवेक तिवारी ने मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार तड़के अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म का आरोप
थाना प्रभारी उमेश चौहान के मुताबिक विवेक तिवारी के खिलाफ नवंबर 2025 में नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म के आरोप में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों परिवारों के बीच पहले से तय था कि लड़की के बालिग होने के बाद उनकी शादी कराई जाएगी, लेकिन इसी दौरान यह मामला दर्ज हो गया।
6 महीने जेल में रहने के बाद 20 दिन पहले मिली थी जमानत
पुलिस के अनुसार विवेक करीब छह महीने जेल में रहा और करीब 20 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से लौटने के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के कमरे को सील कर दिया है और एफएसएल टीम की मौजूदगी में जांच की जाएगी। परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं।
शिकायत के दौरान पीड़िता के माता-पिता से हुई थी मारपीट
रेप की शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता के माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे थे। इस दौरान विवेक की मां और बहन के साथ उनका विवाद हो गया और मारपीट की घटना हुई। इस मामले में युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के अलावा उसकी मां और बहन के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया था।
पिता गांव में पुजारी, सम्मान को लेकर परेशान था युवक
पुलिस के मुताबिक विवेक के पिता गांव में पुजारी हैं। युवक को इस बात का भी तनाव रहता था कि उसके खिलाफ दर्ज मामले से परिवार, खासकर पिता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। विवेक हारमोनियम वादन में माहिर था और उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी मिल चुका था।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!