क्राइम ब्रांच में क्यों पेश हुए इन्फ्लुएंसर: ऐसा क्यों कहा; किसी की भावना आहत करने का उद्देश्य नहीं था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा सोमवार को इंदौर क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। पुलिस द्वारा जारी नोटिस के बाद वे यहां उपस्थित हुए और एडिशनल डीसीपी सहित अन्य अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। इस दौरान पुलिस ने उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किए।
जानकारी के अनुसार जतिन मिश्रा ने कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को लेकर टिप्पणी की थी और इसी दौरान इंदौर के सांसद पर भी टिप्पणी की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला विवादों में आ गया।
सांसद के प्रतिनिधि ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि वीडियो में की गई टिप्पणियां आपत्तिजनक हैं और इससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के बाद इंदौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और क्राइम ब्रांच की ओर से जतिन मिश्रा को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया गया था।
नोटिस मिलने के बाद जतिन सोमवार को इंदौर पहुंचे और क्राइम ब्रांच कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश हुए। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि की छवि को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने अधिकारियों के सामने माफी भी मांगी और भविष्य में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री न बनाने का आश्वासन दिया।
क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक जतिन मिश्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वीडियो से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी।
बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले अपलोड किए गए वीडियो में जतिन मिश्रा ने ग्वालियर और मंदसौर के साथ इंदौर का भी जिक्र किया था। इसी दौरान उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से लोगों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सांसद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!