भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ता किस कारण भिड़े: वाटर कैनन का इस्तेमाल; पुलिस के सामने चले पत्थर, मीडियाकर्मी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शहर के गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक दिया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच पत्थर फेंकने तक की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी घायल हो गए।
वानखेड़े के साथ दो मीडियाकर्मी घायल
पता चला है कि इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के सिर में चोट आई है। इसके साथ ही दो मीडियाकर्मी लाला शहाबुद्दीन और शकील सिकंदर भी पत्थर लगने से घायल हो गए।
सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल
यह भी जानकारी मिली है कि पथराव के बीच एक सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पथराव में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी मिली है।
पुलिस की विफलता, सामने ही चले पत्थर
इस घटना को पूरी तरह पुलिस की विफलता के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और घोषणा के बावजूद पुलिस लाचार बनी और पुलिस के सामने ही दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी इकट्ठे हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने और स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
गांधी भवन के सामने हंगामा
पुलिस ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मच्छी बाजार चौराहे पर रोक दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को दूर से ही रोका। इस दौरान भारी हंगामा हुआ और पत्थर चले।
विवाद की वजह
भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि दिल्ली में आयोजित भारत मंडपम के एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुचित प्रदर्शन किया और देश की छवि को प्रभावित करने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन के घेराव की घोषणा की थी।
प्रदर्शन के दौरान पथराव
प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक गोलू शुक्ला बोले- युवा मोर्चा के नेता प्रदर्शन कर रहे थे, उन पर कांग्रेसियों ने पथराव किया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पंढरीनाथ थाने में कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर लिखवाने विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पहुंचे। सुमित मिश्रा से पुलिस से कहा कि कांग्रेसी पहले से हमले की तैयारी कर बैठे थे। हमारी एक नेत्री के सिर में 8 टांके आए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कही ये बात
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने कहा कि राहुल गांधी जिन्दाबाद और कांग्रेस जिन्दाबाद के नारे लगाते रहेंगे। हम लट्ठ हम इसलिए लिये हुए हैं कि वे पागल हो गए हैं। हम ये लट्ठ लेकर खड़े हैं, आएं वो कांग्रेस कार्यालय। उन्होंने किसानों, बेरोजगारों को ठगा है। हम लट्ठ हम इसलिए लिए लेकर खड़े हैं ताकि वे अपनी हद में रहें।
प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ
भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा, “जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में नेतृत्व की सराहना कर रहा है, तब राहुल गांधी के निर्देश पर यह प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ है।”
कांग्रेस ने की तैयारी
भाजयुमो द्वारा गांधी भवन के घेराव की सूचना मिलने पर कांग्रेस ने अतिआवश्यक बैठक बुलाई थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि सभी पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। चौकसे ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह सतर्क है और लोकतांत्रिक तरीके से स्थिति का सामना करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर संगठनात्मक एकजुटता दिखाने की अपील भी की।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!