किसकी लाश टुकड़ों में काट दी: कार में डाल कर किस नदी में फेंका; कहांं हुआ यह सनसनीखेज हत्याकांड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
दिल्ली में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लालच में अंधे एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 48 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
एक साल पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनरूप गुप्ता (48) के रूप में हुई है, जो दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाते थे। मुख्य आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज (29) ने करीब एक साल पहले उनसे दोस्ती की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी की नजर गुप्ता के सोने के आभूषणों पर थी और उसे यह भी पता था कि वे परिवार से अलग रह रहे हैं।
पार्टी के बहाने घर बुलाया
18 फरवरी को हैप्पी ने गुप्ता को मटियाला एक्सटेंशन स्थित अपने किराए के मकान पर पार्टी के बहाने बुलाया। वहां उसने साथियों के साथ मिलकर गुप्ता को रस्सी से बांध दिया और पैसों की मांग करते हुए मारपीट की। गुप्ता ने बताया कि उसके सोने के गहने छत्तीसगढ़ सदन में खड़ी उसकी एसयूवी में हैं। इसके बाद आरोपी कार की चाबी लेकर वहां पहुंचे और गहने निकाल लिए। जब गुप्ता ने नकद पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
शव के टुकड़े कर यमुना में फेंका
हत्या के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े किए और उन्हें तीन प्लास्टिक बैग में भर दिया। इसके बाद उसी एसयूवी से उत्तर प्रदेश के वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया। जांच भटकाने के लिए आरोपियों ने गुप्ता का मोबाइल बंद नहीं किया और उसी से कैंटीन स्टाफ और परिजनों को भ्रामक संदेश भेजते रहे।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुलासा
23 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और एनएचएआई टोल डेटा के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गुप्ता मटियाला स्थित इमारत में जाते हुए दिखाई दिए, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखे। बाद में उनकी एसयूवी यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाती नजर आई। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!